फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की जीत पर जोश में आ जाती हैं नेहरू परिवार की ये बहू

Sat, 14 May 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ शोभा नेहरू। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आंखों की रोशनी मंद हो चुकी है, दिखना बेहद कम हो गया है। लेकिन सुनने और बोलने में एकदम तेज हैं 108 वर्षीय नेहरू खानदान की बहु शोभा नेहरू। उनकी स्मरण शक्ति काफी तेज है। आज भी उन्हें नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ी काफी बातें याद हैं। अपने जीवन के 108 बसंत देख चुकी नेहरू खानदान की बहु शोभा नेहरू कांग्रेस की जीत की बात सुनते ही एकदम जोश में आ जाती हैं और कहती हैं कि डेफिनेटली कांग्रेस ही सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और युवा नेता विनोद सुल्तानपुरी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दादी शोभा नेहरू से पर्यटन नगरी कसौली के लोअर माल रोड स्थित उनके निजी आवास में मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। विनोद सुल्तानपुरी के अनुसार इस दौरान उन्हें पार्टी गतिविधियों के बारे में बताया गया।

प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान जिला कांग्रेस के महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कसौली छावनी के उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें