फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ड्यूटी में लापरवाही पर न्यू शिमला थाना के एसएचओ निलंबित, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

Mon, 22 Jun 2026 11:08 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के न्यू शिमला थाना के एसएचओ को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी गौरव सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को पेशेवर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
साउथ मलाका हत्याकांड मामले में चौकी इंचार्ज और दरोगा निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर न्यू शिमला थाना के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी शिमला ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि काम में किसी भी तरह की कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को पेशेवर तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी जिला पुलिस की ओर से काम में लापरवाही बरतने पर कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। वहीं काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के मुताबिक सभी कर्मचारियों के कार्य का समय-समय पर आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्वेष्णाधीन मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इससे पहले भी टिक्कर चौकी प्रभारी समेत कई थाने और चौकियों के प्रभारियों पर काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। वही पुलिस ने थाने और चौकियों में कामकाज प्रभावित न हो, इसको लेकर भी दस फीसदी से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि ड्यूटी में कोताही बरतने पर न्यू शिमला थाना के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस पेशेवर तरीके से काम करे, इसके लिए कर्मचारियों के कामकाज की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें