फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह: बेकार की चीजों से सजावटी सामान बना हुईं आत्मनिर्भर

Mon, 01 May 2023 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

स्टॉल पर पुरानी सीडी से, खाली शीशे की बोतलों, बिजली के तांबे के तार से कई तरह की कलाकृतियों को तैयार किया गया है। इन चीजों के दाम भी बाजिब रखे गए हैं।
विज्ञापन
शिव शक्ति समूह के स्टॉल में लगाया सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह मंडी की महिलाओं और युवतियों ने बेकार सामान से सजावटी चीजें बनाई हैं। इनकी मदद से घरों को सजाया जा सकता है। इसी काम से महिलाएं मेलों, प्रदर्शनियों आदि में लगाकर आजीविका भी कमा रही हैं। संस्कृति सदन में स्वयं सहायता समूह ने स्टॉल लगाया है। इस स्टॉल पर अनायास ही लोगों की नजर पड़ती।

विज्ञापन


वे कुछ देर के लिए यहां रुकते और सामान खरीद रहे हैं। इस स्टॉल पर पुरानी सीडी से, खाली शीशे की बोतलों, बिजली के तांबे के तार से कई तरह की कलाकृतियों को तैयार किया गया है। इन चीजों के दाम भी बाजिब रखे गए हैं ताकि लोग उनको खरीद सकें।

शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की मुस्कान ने बताया कि वह और उनका समूह कई मेलों और प्रदर्शनियों में स्टॉल लगा चुके हैं। वे लोगों को भी जागरूक करते हैं कि घरों में पुराने बिखरे सामान से किस तरह से सजावटी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें