फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के दो युवक भाखड़ा नहर में बहे, अभी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 06 Mar 2023 01:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़

सार

बिराज चौहान का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में सुमित भी नहर में गिर गया। दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। 
विज्ञापन
नहर में बहने वाले बिराज और सुमित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली की एक कंपनी में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू के रहने वाले दो युवक नहर में गिरकर बह गए। दोनों अभी लापता है। परिजनों को सूचित कर दिया है। दोनों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। डूबे हुए युवकों की पहचान बिराज चौहान (32) पुत्र दया नंद निवासी गांव रोहडू जिला शिमला और सुमित (27) निवासी बासला डाकघर रोहड़ू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि बिराज चौहान और बेगूसराय (बिहार) निवासी अमन अली मोहाली के सेक्टर 75 स्थित ओकटेन-7 नामक कंपनी में काम करते हैं। बिराज का दोस्त सुमित उनके पास आया था। इसके बाद बिराज, अमन और सुमित मोटर साइकिलों पर सवार होकर घूमने के लिए भाखड़ा नहर गए।

संदीप के मुताबिक तीनों युवक रंगिलपुर गांव के पास भाखड़ा नहर के किनारे खड़े थे। इसी दौरान बिराज चौहान का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे बचाने की कोशिश में सुमित भी नहर में गिर गया। दोनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने दोनों युवकों को ढूंढने के काफी प्रयास किए परंतु उनको तलाशा नहीं जा सका। अभी भी तलाश जारी है। - हरप्रीत सिंह, एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें