फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पैरा अल्पाइन स्कीइंग कोच प्रशिक्षण के लिए शिमला के दो खिलाड़ियों का चयन

Mon, 26 Jan 2026 01:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के दो खिलाड़ियों का चयन पैरा अल्पाइन स्कीइंग कोच प्रशिक्षण के लिए हुआ है।
विज्ञापन
पैरा अल्पाइन स्कीइंग कोच प्रशिक्षण के लिए शिमला के दो खिलाड़ियों का चयन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पैरा शीतकालीन खेलों के लिए शिमला के दो खिलाड़ियों का चयन पैरा अल्पाइन स्कीइंग कोच प्रशिक्षण के लिए हुआ है। इसमें ठियोग तहसील के खलाशी गांव की निवासी यशिका कंवर और कुमारसैन तहसील के नारकंडा निवासी जाम्पा त्सोंडू शामिल है। यह 25 जनवरी से 3 फरवरी तक दक्षिण कोरिया में आयोजित प्रतिष्ठित ड्रीम प्रोग्राम (पैरा अल्पाइन स्कीइंग) के अंतर्गत कोच प्रशिक्षण में भाग लेगी। खिलाड़ियों का कहना है कि यह उपलब्धि स्पोर्ट्स टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष और पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के संयुक्त सचिव ललित ठाकुर के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से संभव हो पाई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एचपीपीए) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य कुशल कोचों का विकास करना और पैरा अल्पाइन स्कीइंग में भारत की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को सशक्त बनाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें