2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी जो पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के पद पर तैनात थे, अब कमांडेंट द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है।
हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी जो पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के पद पर तैनात थे, अब कमांडेंट द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह के कमांडेंट अमित यादव का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक (एसपी), साइबर क्राइम, सीआईडी, शिमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी 2019 बैच के आईपीएस हैं। वहीं, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी, जो डीआईजी ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे के पद पर कार्यरत थे, की सेवाएं तत्काल प्रभाव से कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार को सौंप दी गई हैं। सचिवालय के गलियारों में चर्चा है कि गांधी को किसी सरकारी उपक्रम के प्रबंध निदेशक का जिम्मा सौंपा जा सकता है।