फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला के तारादेवी मंदिर में नवरात्र की धूम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; हर आधे घंटे मिलेगी बस, जानें

Sun, 11 Oct 2026 09:57 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला के तारादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। सुबह 6 बजे कपाट खुलने के बाद 8 बजे से कतारें लगनी शुरू हो गईं। नवरात्र के दौरान बस सेवा, सुरक्षा व्यवस्था और अष्टमी पर होने वाले दंगल को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
तारा देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के पहले दिन राजधानी शिमला के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 8 बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए कतारें लगनी शुरू हो गईं। नवरात्र के पहले दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और अखंड ज्योति के साथ अन्य धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


Trending Videos

श्रद्धालुओं के लिए हर आधे घंटे में मिलेगी बस
नवरात्र के दौरान तारादेवी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने विशेष बस व्यवस्था की है। 11 से 20 अक्टूबर तक शिमला के पुराने बस अड्डे से मंदिर के लिए हर आधे घंटे के अंतराल पर बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। सुबह 9:15 बजे से बस सेवा शुरू होगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर शोघी और आनंदपुर से शटल बसें भी चलाई जा सकती हैं। निगम ने बसों के नियमित संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं।

टुटू से मंदिर के लिए निशुल्क बस सेवा
श्रद्धालुओं को एक और सुविधा देते हुए नवरात्र के दौरान टुटू चौक से तारादेवी मंदिर के लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बस सुबह 10 बजे टुटू चौक से मंदिर के लिए रवाना होगी और दोपहर 12 बजे मंदिर से वापस टुटू लौटेगी। इससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में सुविधा मिलेगी। 

19 अक्तूबर को होगा दंगल, विजेता को मिलेंगे 51 हजार रुपये
तारादेवी मंदिर में नवरात्र के दौरान अष्टमी पर आयोजित होने वाला पारंपरिक दंगल इस बार 19 अक्टूबर को होगा। इसके लिए नया और पहले से बड़ा अखाड़ा तैयार किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी ललित कुमार शर्मा के अनुसार, नए अखाड़े में करीब 3,000 से 4,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दंगल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 51,000 रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 31,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस आयोजन को लेकर भी श्रद्धालुओं और कुश्ती प्रेमियों में उत्साह रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

नवरात्र के दौरान मंदिर पहुंचने से पहले जान लें ये बातें
  • मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे खुलते हैं।
  • पुराने बस अड्डे से एचआरटीसी बस सेवा सुबह 9:15 बजे से उपलब्ध होगी।
  • टुटू चौक से सुबह 10 बजे निशुल्क बस सेवा का प्रावधान है।
  • 19 अक्टूबर को मंदिर में दंगल आयोजित किया जाएगा।
  • भीड़ के समय यात्रा की योजना बनाएं और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
तारादेवी मंदिर शिमला शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और शिमला-कालका मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें