फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला समर फेस्टिवल का शेड्यूल जारी, देखें यहां

Wed, 06 May 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फेस्टिवल को इस बार खास बनाने की तैयारी चल रही है। समर फेस्टिवल इस बार एक से पांच जून के बीच होगा।
विज्ञापन


आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। बैठक में पंजाबी अकादमी दिल्ली के अधिकारियों के अलावा भाषा एवं संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जून माह के पहले हफ्ते में राजधानी शिमला में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इस बार जिला प्रशासन समर फेस्टिवल के आयोजन में भाषा एवं संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के अलावा पंजाबी अकादमी दिल्ली का भी सहयोग लेगा।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित बैठक में आयोजन के लिए कलाकारों के चयन, बजट के इंतजाम और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विचार विमर्श किया गया। डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि एक से पांच जून तक अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

बुधवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई है। पंजाबी अकादमी दिल्ली के चेयरमैन अनीता सिंह के साथ रिज मैदान का निरीक्षण भी किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें