फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेशों से पहले ही जाने की तैयारी में पुलिस कप्तान

Sat, 06 May 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में तीन साल का समय पूरा कर चुके पुलिस अधीक्षकों और उप अधीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए जा रहे हैं। इस फेरबदल की भनक लगते ही एसपी शिमला ने तबादले की सूची तैयार होने पर सबसे पहले अपनी सरकारी गाड़ी से एसपी के नाम की झंडी उतार दी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार से लाल और नीली बत्ती को हटाने की घोषणा के दिन ही बत्ती भी हटा दी  थी। प्रदेश सचिवालय में  तबादले की फाइल जैसे जैसे आगे सरकती रही शिमला के पुलिस कप्तान ने अपने कार्यालय से अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इससे पहले की तबादले के आदेश एसपी शिमला के हाथों तक पहुंचे उससे पहले ही एसपी कार्यालय में लगी अपनी नाम पट्टिका को भी उतार दिया। 

जून महीने में एसपी शिमला के तौर पर उनके कार्यकाल के तीन साल पूरे हो जाऐंगे। इनकी गिनती मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास और विश्वसनीय अफसरों में  होती है। आईपीएस कैडर न होने के बावजूद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डीडब्ल्यू नेगी को एसपी शिमला के पद पर तैनाती दी। 
विज्ञापन


इनसे पहले शिमला में सीनियर आईपीएस अफसर को ही एसपी के पद पर नियुक्ति दी जाती थी। अब तक के अपने कार्यकाल के दौरान स्मार्ट पुलिस की छवि को निखारने में इनकी अह्म भूमिका है। नए एसपी के तौर पर यहां एसपी क्राइम  अशोक कुमार के नाम की चर्चा है। हालांकि तबादला आदेश आने के बाद ही शिमला के नए कप्तान के नाम का खुलासा होगा। 

उधर, एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि उन्होंने गाड़ी से झंडी उतार दी है और कार्यालय से अपना सामान भी समेट लिया है। खुद को नई जगह पर एडजस्ट करने के लिए कुछ वक्त लगता है उसी का यह एक हिस्सा है। जून महीने में बतौर एसपी शिमला उनके तीन साल पूरे हो जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें