फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Nikay Chunav Result: तीन नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराया, जिला परिषद के नतीजे भी देखें

Mon, 01 Jun 2026 12:01 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

खास बातें

Himachal Nagar Nigam Election Result Live Updates: हिमाचल प्रदेश में चार निगर निगम सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मंडी, सोलन और धर्मशाला नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल की है। पालमपुर नगम पर एक बार फिर से कांग्रेस ने कब्जा किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:21 PM, 01-Jun-2026

जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों के नतीजे घोषित

जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। मतगणना पूरी होने के साथ ही जिले की नई जिला परिषद की तस्वीर भी साफ हो गई है। चुनाव परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों और भाजपा विचारधारा से जुड़े निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला, जबकि कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सबसे पहले घंडालवीं वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार जमना देवी ने जीत हासिल की। गाहर वार्ड से रक्षा कुमारी विजयी रहीं। कुठेड़ा वार्ड में निशु देवी ने बाजी मारी, जबकि ननावां वार्ड से प्रोमिला देवी ने जीत दर्ज की। बड़गांव वार्ड से नरेंद्र कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की, हालांकि उन्हें भाजपा विचारधारा से जुड़ा माना जाता है।

रोहल वार्ड से भाजपा समर्थित जरनैल सिंह ने जीत दर्ज की। जेजवीं वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार आशा देवी विजयी रहीं। जांगला वार्ड से देवांश चंदेल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता। बामटा वार्ड से भाजपा समर्थित सपना कुमारी ने जीत हासिल की, जबकि बरमाणा वार्ड से भाजपा समर्थित अशोक कुमार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए जिला परिषद में प्रवेश किया। नम्होल वार्ड से सुरभि ठाकुर विजयी रहीं। वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में थीं, लेकिन उनकी विचारधारा भाजपा से जुड़ी मानी जाती है। जुखाला वार्ड से भाजपा समर्थित लेख राम ने जीत हासिल की। स्वाहण वार्ड से अधिवक्ता रतन चंद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय प्राप्त की, जबकि कोटखास वार्ड से भाजपा समर्थित तरसेम सिंह ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों में विजयी उम्मीदवारों के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस बार जिला परिषद में भाजपा समर्थित और भाजपा विचारधारा से जुड़े सदस्यों की संख्या अधिक रहने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी भाजपा समर्थित खेमे की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि कुछ निर्दलीय सदस्यों की भूमिका भी आगामी समीकरणों में महत्वपूर्ण रहने वाली है।

01:17 PM, 01-Jun-2026

शिमला में जिला परिषद कुपवी वार्ड.13 से मन्नत टेगवान ने जीत हासिल की

शिमला में जिला परिषद कुपवी वार्ड नंबर 13 से मन्नत टेगवान ने जीत हासिल की है। मन्नत की जीत का मार्जन 1429 वोट रहा।

12:00 PM, 01-Jun-2026

सिरमौर जिला परिषद चुनाव: नौहराधार से हंसराज और शिलाई से इंदु की बड़ी जीत, देखें सभी वार्डों के चुनावी नतीजे

सिरमौर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तहत जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के नतीजे पूरी तरह साफ हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जारी अंतिम परिणाम सूची के अनुसार, जिले के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया है। कहीं मुकाबला बेहद कड़ा रहा, तो कहीं उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से धूल चटाई।

नौहराधार में हंसराज की एकतरफा आंधी, शिलाई से इंदु विजयी
वार्ड नंबर 01 (नौहरा): इस वार्ड में हंसराज की एकतरफा आंधी देखने को मिली। वह 9,101 वोट पाकर विजेता बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम किशन को भारी मतों के अंतर से शिकस्त दी, जिन्हें केवल 4,229 मत मिले। इसके अलावा मोहन लाल को 2,524 और नीरज कुमार को 1,777 मत प्राप्त हुए। यहां कुल डाले गए 18,004 वोटों में से 17,631 मत वैध पाए गए, 263 मत अस्वीकृत हुए और 110 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

वार्ड नंबर 04 (शिलाई) में इंदु ने बाजी मारते हुए चन्द्रकला को मात दी। विजेता इंदु को 10,127 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्रकला को 9,353 मतों से संतोष करना पड़ा। इस वार्ड में कुल 20,090 वोट पड़े, जिसमें से 19,480 मत वैध रहे, 446 खारिज हुए और 164 नोटा के खाते में गए।

वार्ड नंबर 03 (रास्त) में इस वार्ड में महिलाओं के बीच जोरदार सियासी जंग देखने को मिली। यहां सुनीता देवी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तारा देवी को 2,411 मतों से पराजित किया। सुनीता देवी को 11,723 मत और तारा देवी को 9,312 मत मिले। वार्ड में कुल मतदान 21,676 रहा, जिसमें से 459 मत अवैध पाए गए और 182 वोट नोटा को मिले।

वार्ड नंबर 13 (ददाहू) में कुब्जा पवेलियन ददाहू में हुई मतगणना के अनुसार, इस त्रिकोणीय मुकाबले में शिवानी ने बाजी मारी। शिवानी ने 9,874 मत हासिल कर कमलेश कुमारी (8,265 मत) को पछाड़ दिया। तीसरे स्थान पर रहीं उमा रानी को 1,407 मत मिले। यहां कुल पड़े 20,292 वोटों में से 19,546 मत वैध पाए गए, 503 वोट रद्द हुए और 243 वोट नोटा के खाते में दर्ज किए गए।

वार्ड नंबर 12 (त्रिलोकपुर) में प्रोमिला देवी ने 10,218 मत लेकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अराधना (9,128 मत) पर बढ़त बनाई। यहां कुल 19,346 वैध मत पड़े, 596 खारिज हुए और 435 नोटा को मिले। वार्ड नंबर 11 (बनकला) में इस वार्ड में अंकिता शर्मा और भारती देवी के बीच कांटे की टक्कर रही। अंकिता शर्मा को 8,622 मत और भारती देवी को 8,361 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहीं नीलिमा थापा को 609 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 14 (सराहां) में बलदेव सिंह ने 7,078 मत लेकर बढ़त हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अजय शर्मा को 6,302 मत, सूर्यकान्त को 3,905 मत, सुरेंद्र मोहन को 492 मत और सतिन्दर को 460 मत मिले। वार्ड नंबर 15 (लाना भल्टा) में लेख राज 6,286 मत लेकर सबसे आगे रहे, जबकि अंकित चावला को 5,532 मत और राज कुमार को 2,789 मत हासिल हुए।

वार्ड नंबर 16 (करगाणु) में विकास खंड राजगढ़ के इस वार्ड में रीतू बाला ने उमा कुमारी को नजदीकी मुकाबले में पीछे छोड़ दिया। रीतू बाला को 8,406 मत और उमा कुमारी को 8,040 मत मिले। वार्ड नंबर 17 (नेरी कोटली) में राजगढ़ खंड के ही इस वार्ड में सरोज बाला को 4,904 मत, नीरज लता को 4,444 मत और सुनीता जाल्टा को 3,914 मत प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 02 (दाना घाटों) में संगड़ाह खंड के इस वार्ड में अंकिता ठाकुर ने 10,939 मत लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी राधा देवी (7,717 मत) पर बड़ी बढ़त बनाई।

वार्ड नंबर 10 (धौलाकुआं) में ददाहू विकास खंड में हुई मतगणना के अनुसार, सीमा देवी ने 2,853 मतों के साथ सबसे अधिक वोट बटोरे। वहीं भगवान दास को 1,832 मत, रमणीक सिंह को 1,689 मत और योगेश कुमार को 152 मत मिले।
 

वार्ड विजेता / अग्रणी मत निकटतम प्रतिद्वंद्वी मत जीत का अंतर
01 - नौहरा हंसराज 9,101 राम किशन 4,229 4,872
02 - दाना घाटों अंकिता ठाकुर 10,939 राधा देवी 7,717 3,222
03 - रास्त सुनीता देवी 11,723 तारा देवी 9,312 2,411
04 - शिलाई इंदु 10,127 चन्द्रकला 9,353 774
11 - बनकला अंकिता शर्मा 8,622 भारती देवी 8,361 261
12 - त्रिलोकपुर प्रोमिला देवी 10,218 अराधना 9,128 1,090
13 - ददाहू शिवानी 9,874 कमलेश कुमारी 8,265 1,609
14 - सराहां बलदेव सिंह 7,078 अजय शर्मा 6,302 776
15 - लाना भल्टा लेख राज 6,286 अंकित चावला 5,532 754
16 - करगाणु रीतू बाला 8,406 उमा कुमारी 8,040 366

 

विज्ञापन
11:07 AM, 01-Jun-2026

शोघी से कमलेश, जुन्गा से सीमा सेन जीतीं

जिला शिमला में पंचायत समिति सदस्यों के चुनावी नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए हैं। शिमला शहर से सटे पंचायत समिति वार्ड शोघी में कमलेश, जुन्गा से सीमा सेन, मल्याणा से कुलदीप वर्मा, बढ़ई से विक्रम ठाकुर और मशोबरा से निरम सिंह चुनाव जीत गए हैं। जिला शिमला में पंचायत समिति सदस्यों (बीडीसी) के सभी 211 पदों के चुनाव परिणाम रविवार देर रात घोषित हो गए हैं। इन पदों के लिए कुल 759 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ मतगणना का दौर देर रात 12:00 बजे तक चला। शिमला शहर से सटे विकास खंड मशोबरा में सुबह 11:40 बजे से चुनाव रूझान आना शुरू हो गए थे। सबसे पहले मशोबरा वार्ड का चुनाव नतीजा सामने आया। यहां निरम सिंह ने जीत हासिल की। इसके बाद गुम्मा से गोपाल सिंह वर्मा को विजेता घोषित किया गया। मतगणना केंद्र के बाद जैसे जैसे चुनाव परिणाम घोषित होते गए, समर्थक अपने प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर जश्न में डूबते गए। दोपहर 1:00 बजे के बाद तेजी से नतीजे आने शुरू हो गए। देर रात 10:00 बजे तक 170 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव नतीजे घोषित किए गए।  मशोबरा की नालदेहरा और भौंट और कोटला पंचायत समिति के नतीजे देर रात करीब 11:00 बजे घोषित हुए। 
 

11:01 AM, 01-Jun-2026

शिमला जिले में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध, पिछली बार जीतीं थी मात्र 4 सीटें 

शिमला जिले में तीन मंत्री और चार विधायकों वाली कांग्रेस इस बार शिमला में कमजोर पड़ती नजर आ रही है। रविवार देर रात तक घोषित किए गए 18 वार्डों के चुनावी नतीजों में कांग्रेस को भाजपा से कड़ी टक्कर मिली है। जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए कांग्रेस को अब अन्य विजेता प्रत्याशियों का सहारा लेना पड़ सकता है। साल 2021 में हुए जिला परिषद के पिछले चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर 24 में से 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने में सफल रही थी। इसके बाद कुछेक अन्य सदस्यों का भी कांग्रेस को समर्थन मिला था। वहीं, भाजपा महज चार सीटों पर सिमट गई थी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। 

जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों में से सात पर कांग्रेस का कब्जा है। इसके बावजूद देर रात तक आए चुनावी नतीजों में भाजपा 7 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। पार्टी बहुमत से अभी भले ही दूर है, लेकिन पिछले चुनाव में हुए प्रदर्शन में सुधार किया है।  बाकी बचे सात वार्डों में यदि भाजपा कुछ और सीटें जीतती है तो यहां कांग्रेस को सत्ता हासिल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। भाजपा ने ठियोग, कसुम्पटी, रामपुर, छौहारा विकास खंड की कई हॉट सीटों पर जीत हासिल 
की है। 

अनीता शर्मा ने इस बार बजाया जीत का डंका
टुटू विकास खंड के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड हलोग धामी वार्ड से अनीता शर्मा ने जीत हासिल की है। अनीता पिछले चुनाव में प्रभा शर्मा से हार गई थी। इस बार अनिता ने 7364 मत हासिल कर भाजपा की कमलेश शर्मा को 1129 मतों से हराया। कमलेश शर्मा को 6235 मत हासिल हुए। 

सात वार्डों में मतगणना जारी इन्हीं से तय होगी सरदारी
जिला परिषद के 25 में से 18 वार्डों की मतगणना देर रात 1:00 बजे पूरी कर ली गई है। अभी सात वार्डों में मतगणना बाकी है। जिला परिषद के बल्देयां वार्ड में देर रात 1:30 बजे तक मतगणना पूरी नहीं हुई है। इसी तरह खटनोल, बगलती, चंदलोग नेरूवा, गोरली मड़ावग, घोड़ना और चड़ोली वार्ड में भी मतगणना जारी है। इनके नतीजे तय करेंगे कि जिला परिषद की सत्ता किस पार्टी के हाथ लगने वाली है।


जिला परिषद (जिप) वार्ड विजेता 
 

क्र.सं. वार्ड नाम विजेता का नाम दल
1 चमियाना खुश विक्रमसेन भाजपा
2 बढ़ई प्रियंका तनवर अन्य
3 हलोग-धामी अनिता शर्मा अन्य
4 त्यावल-ज्यूरी अनुराधा कांग्रेस
5 झाकड़ी ममता भाजपा
6 नरैण रॉनी भाजपा बागी
7 सीमा रंटाड़ी सुरेंद्र रेटका कांग्रेस
8 क्वार मंजीत सिंह भाजपा
9 खशधार धमेंद्र भाजपा
10 भलूण कल्पना भाजपा
11 टिक्कर भरत कलांटा कांग्रेस
12 सरस्वती नगर नेहा मेहता कांग्रेस
13 बढ़ाल मीनाक्षी कांग्रेस
14 कलबोग रेखा चौहान कांग्रेस
15 क्यार आशा कंवर कांग्रेस
16 टियाली नेहा जगटा भाजपा
17 कुमारसैन तारादेवी भाजपा
18 भुट्टी संदीप अन्य

विज्ञापन
10:51 AM, 01-Jun-2026

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, अन्यों के हाथ में चाबी

जिला परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियों में अगर मुकाबला बराबरी का रहता है तो अन्यों के हाथ में सत्ता की चाबी रहेगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस से ऐसे कई उम्मीदवार हैं जिन्होंने पार्टी का समर्थन नहीं मिलने पर चुनावी ताल ठोंक दी थी। देर रात 12:30 बजे तक 25 में से 18 वार्डों के परिणाम आ चुके थे। इसमें कांग्रेस और भाजपा 7-7 सीटों के साथ बराबरी पर थी जबकि 4 सीटों पर अन्यों ने जीत का परचम लहराया। 

रविवार को जिला परिषद की सबसे पहली सीट कवार से चुनावी नतीजे आए जिसमें की भाजपा समर्थित मंजीत सिंह ने जीत दर्ज की। इस तरह से भाजपा ने जीत के साथ खाता खोला और एक सीट की बढ़त हासिल की। इसके बाद ब्लॉक ठियोग के क्यार वार्ड का परिणाम आया जिसमें कांग्रेस समर्थित आशा कंवर ने जीत का परचम लहराया। इस तरह से दोनों ही पार्टियां एक-एक सीट के साथ बराबरी पर पहुंच गई। ब्लॉक रामपुर में भाजपा की अनुराधा और झाकडृी से भाजपा की ममता विजेता बनीं हैं जबकि नरैण वार्ड से रॉनी (अन्य) विजेता बने हैं हालांकि रॉनी भाजपा के बागी हैं। ब्लॉक छौहारा में भाजपा का पलड़ा भारी है। यहां सीमा रंटाडी से कांग्रेस के सुरेंद्र रेटका विजयी हुए। सुरेंद्र पिछले बार जिला परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने लगातार तीन बार जिला परिषद का चुनाव जीता है। वह जिला परिषद अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 



क्वार सीट से भाजपा समर्थित मंजीत और धमेंद्र ने जीत दर्ज की है। ब्लॉक रोहडू़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-एक सीट पर विजयी रहीं है। यहां पर भलूण से भाजपा की कल्पना और टिक्कर से कांग्रेस समर्थित भरत सिंह कलांटा विजेता रहे। देर रात तक कांग्रेस सात और और भाजपा 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन रात एक बजे चमियाना सीट से भाजपा समर्थित खुश विक्रम सेन की जीत के साथ भाजपा ने बराबरी हासिल कर ली है। हालांकि बाकी सात सीटों के परिणाम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा कि किसके हाथ सत्ता की चाबी होगी।

खुश विक्रम सेन की प्रचंड जीत, आधी रात को जश्न
राजधानी शिमला से सटे जिला परिषद चमियाना वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार खुश विक्रम सेन ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र कंवर को करारी शिकस्त देकर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की है। इस सीट पर हुए मुकाबले में खुशविक्रम सेन ने कांग्रेस उम्मीदवार को सीधे तौर पर 9981 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया, जबकि कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई। खुश विक्रम सेन को 13752 वोट मिले जबकि भूपेंद्र कंवर को सिर्फ 3771 वोट हासिल हुए।

जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस का दबदबा
ब्लॉक जुब्बल और जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। यह कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर का विस क्षेत्र है। ब्लॉक जुब्बल की सरस्वती नगर सीट में कांग्रेस समर्थित नेहा ने जीतीं। वहीं ब्लॉक जुब्बल कोटखाई की बढ़ाल से कांग्रेस समर्थित मीनाक्षी ने जीत का परचम लहराया है। ब्लॉक कोटखाई की कलबोग सीट से कांग्रेस समर्थित रेखा चौहान विजेता बनीं हैं। इस तरह से कांग्रेस ने यहां पर सभी सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है। ठियोग ब्लॉक में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। क्यार से कांग्रेस समर्थित आशा कंवर और टियाली से भाजपा समर्थित नेहा जगटा विजेता रहीं। ब्लॉक नारकंडा में एक सीट भाजपा के नाम रही जबकि दूसरी सीट अन्य ने जीती। कुमारसैन सीट से भाजपा समर्थित तारादेवी और भुट़्टी से संदीप (अन्य) विजेता रहे।

10:44 AM, 01-Jun-2026

जिला कुल्लू के जिला परिषद के नतीजे

जिला कुल्लू में 14 जिला परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा रहा है। जिला में भाजपा ने आठ वार्डों पर जीत दर्ज की है,जबकि कांग्रेस ने पांच और एक निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने रिकॉर्ड 8,000 से अधिक मतों से जिला परिषद का चुनाव जीता है। कई वार्डों में सोमवार सुबह  तक मत गणना होती रही। धाउगी वार्ड में उलट फेर हुआ है। यहां पहले आजाद प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर 11 वोटों से जीत गए थे,लेकिन बाद में रिकॉउंटिंग करने पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गिरधारी लाल 17 वोटों से विजेता घोषित किए गए। इस पर ओम प्रकाश ठाकुर ने धांधली का आरोप लगाया है और फिर से रिकाउंटिंग करने की मांग उठाई है। जिला के चारों विधानसभा की बात करें तो एक बार फिर से नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा व कांग्रेस के विधायक जिला परिषद के चुनाव में भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

10:42 AM, 01-Jun-2026

जिला परिषद हमीरपुर के ओवरऑल 19 वार्ड के नतीजे

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र
जिला परिषद के वार्ड नंबर एक बीड़ बगहेड़ा
विजता प्रत्याशी: भाजपा समर्थित प्रत्याशी तृप्ता 7542 मत।
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पूजा रानी 5452  
मार्जिन: 2090

जिला परिषद वार्ड नंबर दो पनोह
विजता प्रत्याशी: भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा ठाकुर 4716 मत।  उपविजता:कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बिंदु राजपूत  2584 मत।
 निर्दलीय: भाजपा  बागी वीना कपिल 1131 मत
निर्दलीय: अनीता कुमारी  1673 मत मार्जिन:2132

वार्ड नंबर तीन दरोगण पति कोट
वार्ड नंबर चार ऊहल
विजेता: मनजीत सिंह 4907 मत (भाजपा समर्थित)
उप विजेता: कांग्रेस समर्थित रतन  चंद 3960 मत
निर्दलीय: नरेश 1689
मार्जिन:947

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर
जिला परिषद वार्ड नंबर पांच, जंगल रोपा
विजेता: सोनी कुमार कुमार शर्मा, 6417 मत
उपविजेता: नरेश कुमार दर्जी, 3725 मत
भाजपा बागी अनिल कुमार को 2427 मत,
निर्दलीय अवनीश 421
निर्दलीय गुलशन 303
निर्दलीय सुमित 262
मार्जिन :2692

जिला परिषद वार्ड नंबर 6, ताल
विजेता: सुरेश सोनी, भाजपा समर्थित 6487 मत
उपविजेता: सुनील कुमार 5087 मत, कांग्रेस विचारधारा से
निर्दलीय :सुनील कुमार रनौत
मार्जिन :1400

जिला परिषद वार्ड चमनेड 7
विजेता: रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान, भाजपा समर्थित 5274
उपविजेता: सुरेश कुमार, सीटू नेता 3102 मत
निर्दलीय: नीरज ठाकुर 1894 मत, कांग्रेस विचार धारा से।
निर्दलीय:दुनी चंद 588
मार्जिन:2172

जिला परिषद वार्ड 8 बधाणी
विजेता : रजनी देवी 6007 मत भाजपा समर्थित
उपविजेता : अंजू कुमारी (अंजना) 4313 कांग्रेस समर्थित
मार्जिन : 1694

जिला परिषद वार्ड 9 धमरोल
विजेता : अनिता शर्मा 7334 भाजपा समर्थित
उपविजेता : रतना देवी 5590 कांग्रेस समर्थित
राजकुमारी : 1693 निर्दलीय (कांग्रेस बागी)
मार्जिन : 1744

जिला परिषद वार्ड 10 जाहू
विजेता: पवन कुमार 5404 मत निर्दलीय
उपविजेता: जीवन दत्त 3063 मत कांग्रेस समर्थित
अजय कुमार : 2547 मत भाजपा समर्थित
निर्दलीय विश्वनाथ :  2004
निर्दलीय संजीव कुमार 812
निर्दलीय सुनील कुमार 718
मार्जिन 2341

जिला परिषद वार्ड 11 महल
विजेता: अनिता देवी 5496 मत निर्दलीय। (भाजपा विचारधारा)
उपविजेता: संतोष कुमारी 4907 कांग्रेस समर्थित
मधुवाला : 3587 निर्दलीय
मार्जिन : 589
नोट: भाजपा समर्थित अंजना का यहां पर्चा रद्द हो गया था)


विधानसभा क्षेत्र बड़सर  वार्ड नंबर 12 करेर
विजेता गुरदीप सिंह 8185 (भाजपा समर्थित)
उपविजेता सुरजीत  6159 मत  ( कांग्रेस समर्थित)
मार्जिन : 2026

विधानसभा क्षेत्र बड़सर वार्ड नंबर 13 बिझड़ी
विजेता विकास कुमार 6399 (भाजपा समर्थित)
उपविजेता संदीप सिंह 5079 (कांग्रेस समर्थित)
परमजीत शर्मा 4535 निर्दलीय, कांग्रेस बागी
मार्जिन:1320

विधानसभा क्षेत्र बड़सर वार्ड नंबर 14 झंझियानी
विजेता रामेश्वर दत्त 7530 (भाजपा समर्थित)
उपविजेता विपन कुमार 7163 (कांग्रेस समर्थित)
मार्जिन:367

विधानसभा क्षेत्र बड़सर वार्ड नंबर 15 दांदड़ू
विजेता रेणुबाला 4730 (भाजपा समर्थित)
उपविजेता रजनी पीला 4106( निर्दलीय) भाजपा बागी।
नीना देवी 3276  ( कांग्रेस समर्थित)
मार्जिन:624

नादौन विधानसभा क्षेत्र
जिला परिषद वार्ड 16 लहड़ा
विजेता: भाजपा समर्थित प्रत्याशी रंजना कुमारी 7881 मत।
उपविजेता: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अंजना कुमारी  5888 मत।
मार्जिन: 1193 मत


जिला परिषद वार्ड नंबर 17 मालग से विजेता:भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना कुमारी 8500 मत।
उप विजेता: कांग्रेस समर्थित कंचन कुमारी 7536 मत
मार्जिन:964 मत

जिला परिषद वार्ड नंबर 18 अमलैहड़ विजेता:कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रविंद्र कुमार 9927 मत।
उप विजेता: भाजपा समर्थित प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह 8337
मार्जिन: 1090 मत

जिला परिषद के वार्ड नंबर 19 सपड़ोह
विजेता: भाजपा समर्थित नीलम
8977 मत।
उप विजेता कांग्रेस समर्थित सीमा देवी  8554 मत  
मार्जिन महज 423

10:23 AM, 01-Jun-2026
पति जिला पार्षद पत्नी बनीं प्रधान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

19 वर्ष की उम्र में किताबों के साथ संभालेंगे सियासत

हिमाचल प्रदेश के पंचायत समिति (बीडीसी) चुनाव में इस बार युवाओं ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। राज्य के तीन अलग-अलग जिलों में 19 वर्ष की आयु के दो युवतियों और एक युवक प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। तीनों विद्यार्थी हैं। जिला परिषद लाहौल-स्पीति के अंतर्गत पंचायत समिति स्पीति के वार्ड नंबर-3 हल से टशी पलमो (19 वर्ष) ने जीत हासिल की है।

वहीं जिला परिषद सिरमौर की पंचायत समिति कमरऊ के तिलोरधार क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 शमाह पमता से वंश (19 वर्ष) पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा जिला परिषद सोलन की पंचायत समिति धर्मपुर के वार्ड नंबर-10 नारायणी से लक्ष्मी (19 वर्ष) ने विजय हासिल की है। 

तीनों युवा प्रतिनिधियों की जीत ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नई पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर मिल रहा है।  इससे पहले मंडी जिले की थरजून पंचायत से जबना महज 18 वर्ष की आयु में प्रधान चुनी गई थीं, जिन्हें देश की सबसे कम उम्र की पंचायत प्रधान बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।

पति जिला पार्षद पत्नी बनीं प्रधान
कांगड़ा के खोली वार्ड से जिला परिषद का चुनाव विजय कुमार विजू ने 1164 मतों के अंतर से जीत लिया है। सहौड़ा पंचायत के विजय को भाजपा विधायक पवन काजल का पूरा सहयोग मिला। इससे पहले विजय की पत्नी कश्मीरा (समीरा) ने सहाैड़ा पंचायत के प्रधान पद पर जीत हासिल की है। कश्मीरा ने  पूर्व प्रधान किरण बाला को हराया था। 

10:06 AM, 01-Jun-2026

जिला परिषद चुनाव में भाजपा का रहा दबदबा, 8 में से 6 वार्ड जीते

जिला परिषद हमीरपुर के चुनावी नतीजों में भाजपा ने शुरुआती दौर में बढ़त बनाते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। देर रात तक घोषित 8 वार्डों के परिणामों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां घोषित तीन वार्डों में से लहड़ा और सपड़ोह जिला परिषद वार्ड भाजपा की झोली में गए, जबकि अमलेहड़ वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा। नादौन के एक अन्य वार्ड का परिणाम देर रात तक घोषित नहीं हो पाया था।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की है। पनोह, बीड़ बगहेड़ा और दरोगण पति कोट वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं सबसे चर्चित मुकाबला ऊहल जिला परिषद वार्ड में देखने को मिला, जहां भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी ज्वाला ठाकुर दोनों को पीछे छोड़ दिया।

इसी वार्ड में भाजपा की एक अन्य बागी प्रत्याशी सुमन चौहान भी चुनाव मैदान में थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के करेर जिला परिषद वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल कर पार्टी की बढ़त को और मजबूत किया। देर रात तक भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चार, बड़सर के तीन अन्य, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन और नादौन के एक जिला परिषद वार्ड के परिणाम घोषित होने शेष थे।

 

10:04 AM, 01-Jun-2026

धर्मशाला में 12 जिप सीटों पर भाजपा, 6 पर निर्दलीय और 4 पर कांग्रेस जीती

रविवार देर रात तक चले जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा आगे रही। जिला परिषद के कुल 54 वार्डों में से रात 12 बजे तक 22 सीटों पर ही परिणाम सामने आए। इनमें से 12 सीटें भाजपा के खाते में गईं। जबकि कांग्रेस की झोली में चार और 6 सीटों पर निर्दलीय ने बाजी मारी है। वर्ष 2021 में हुए चुनावों में जिला कांगड़ा में भाजपा के कब्जे में जिला परिषद की 26 सीटें आई थीं, जबकि 19 सीटों पर कांग्रेस और 9 सीटों पर निर्दलीय का कब्जा रहा था। इस दौरान भाजपा जिला कांगड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थी। रविवार को जिला कांगड़ा में देर रात तक मतों की गणना चलती रही। जिला परिषद के सभी वार्डों के चुनाव परिणाम की तस्वीर सोमवार को ही साफ हो पाएगी। वहीं दूसरी ओर बीडीसी की ज्यादातर सीटों पर आधी रात तक परिणाम घोषित हो चुके थे। इस दौरान कुछेक ब्लॉकों की सीटें ही शेष बची थीं, जिनकी मतगणना का कार्य चला हुआ था।


जिला परिषद में जीते उम्मीदवार
 

वार्ड संख्या वार्ड का नाम विजेता का नाम दल
2 भड़वार अनूप सिंह भाजपा
5 भतल्ला संदीप कुमार कांग्रेस
7 चड़ी सुरेंद्र सिंह कांग्रेस
8 कलियाड़ा सीमा कुमारी भाजपा
10 खोली विजय कुमार भाजपा
11 हलेड़कलां इशांत चौधरी कांग्रेस
12 सोकणी दा कोट सीमा कुमार भाजपा
13 ठारु विकास कुमार भाजपा
14 कवाड़ी सतीश कुमार आजाद
15 नगरी श्रेष्ठा कुमारी आजाद (भाजपा निष्कासित)
16 नछीर बंदला अर्जुन सिंह भाजप

09:43 AM, 01-Jun-2026

मंडी में भाजपा का झंडा बुलंद, 36 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज, तीन बागी भी जीते, कांग्रेस 4 सीटों पर सिमटी

मंडी जिले में एक बार फिर से भाजपा का झंडा बुलंद रहा है। इस बार फिर से मंडी जिला में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। मंडी जिला में जिला परिषद की 36 में से 25 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 4 सीटें ही आई हैं। पांच निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं जिनमें 3 भाजपा के बागी जबकि एक कांग्रेस की बागी शामिल है। सीपीआईएम के खाते में दो सीटें गई हैं। इन चुनावों में कुछ दिग्गज भी चुनाव हारे हैं जिनमें सबसे प्रमुख नाम मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर का है। वह कोटली वार्ड से भाजपा की प्रत्याशी से चुनाव हार गई। इसके बाद पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया भी टिहरा वार्ड से चुनाव हार गई। सराज से कांग्रेस के नेता चेत राम ठाकुर का बेटा तरूण ठाकुर भी ब्रयोगी वार्ड से चुनाव हार गया है।

ये हैं भाजपा के 25 अधिकृत विजेता प्रत्याशी
वार्ड नंबर 2 बथेरी से रोशन लाल
वार्ड नंबर 3 नेर घरवासड़ा से बिंदु बाला
वार्ड नंबर 6 नगवाईं से विद्या देवी
वार्ड नंबर 7 स्योग से धर्मपाल ठाकुर
वार्ड नंबर 8 कटौला से दीपक कुमार शर्मा
वार्ड नंबर 9 थाची से बोदी देवी
वार्ड नंबर 10 बासा से पदमा देवी
वार्ड नंबर 11 मझोठी से इंद्र देव
वार्ड नंबर 12 रोड़ से शिव चंद
वार्ड नंबर 13 ब्रयोगी से रोहित कुमार
वार्ड नंबर 14 नौण से टिक्कम सिंह
वार्ड नंबर 15 चुराग से शकुंतला देवी
वार्ड नंबर 16 लोअर करसोग से अनिता देवी
वार्ड नंबर 17 सराहन से नोमलता
वार्ड नंबर 18 सांवीधार से कमल सिंह
वार्ड नंबर 19 डैहर से रोशन लाल
वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से अमरू राम
वार्ड नंबर 23 कोट बल्ह से प्रेम सिंह
वार्ड नंबर 25 बैहल से संजय कुमार रावत
वार्ड नंबर 27 कोट गोपालपुर से सुष्मिता शर्मा
वार्ड नंबर 30 सदयाणा से परस राम
वार्ड नंबर 31 कोटली से हेमलता
वार्ड नंबर 32 सरी से रीना देवी
वार्ड नंबर 33 नवाही से श्याम लाल
वार्ड नंबर 35 सोहर से अंजना कुमारी

कांग्रेस
वार्ड नंबर 20 सलापड़ से मोहित ठाकुर
वार्ड नंबर 26 लोअर रिवालसर से पवन कुमार
वार्ड नंबर 34 टिहरा से अनिता कुमारी
वार्ड नंबर 29 थौना से अंजनी देवी

भाजपा से बागी
वार्ड नंबर 4 डलाह से चंपा देवी
वार्ड नंबर 24 गोड़ा गागल से डिम्पल कुमार सैनी
वार्ड नंबर 28 भाम्बला से अभिलाषा ठाकुर

कांग्रेस की बागी
वार्ड नंबर 22 महादेव से किरणा कुमारी

सीपीआईएम
वार्ड नंबर 1 भडयाडा से कुशाल भारद्वाज
वार्ड नंबर 5 कुफरी से शिवानी ठाकुर

निर्दलीय
वार्ड नंबर 36 लांगणा से राखी शर्मा निर्दलीय

09:39 AM, 01-Jun-2026

संगड़ाह में जिला परिषद की तीनों सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत

जिला सिरमौर में कांग्रेस के गढ़ रेणुका जी में हॉट सीट बने दाना घाटों वार्ड पर बीजेपी ने सेंध लगाई है। इतना ही नहीं इस बार यहां जिला परिषद की तीनों सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत हासिल की है। वहीं, रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार अपने ही विस क्षेत्र में अपनी साख नहीं बचा पाए। उधर, दादी पोती की जंग में पोती ने दादी को मात दी है।

09:37 AM, 01-Jun-2026

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया जिला परिषद चुनाव हारीं

जिला परिषद वार्ड टिहरा में भाजपा समर्थित उम्मीदवार वंदना गुलेरिया को हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी और पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुकीं वंदना गुलेरिया को उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिता कुमारी ने 45 मतों के अंतर से पराजित किया। यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के अनुसार अनिता कुमारी को 6384 मत प्राप्त हुए, जबकि वंदना गुलेरिया के पक्ष में 6339 मत पड़े। वहीं रजिता कुमारी को 3601 और अनीता बाला को 302 मत मिले। टिहरा वार्ड में मुकाबला अंतिम दौर तक बेहद रोमांचक बना रहा।  महेंद्र सिंह परिवार के राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए इस सीट पर सभी की नजरें टिकी थीं। ऐसे में वंदना गुलेरिया की हार को पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण झटका माना जा रहा है।

05:01 PM, 31-May-2026

स्मृति अत्री ने 21 साल की उम्र में जीता बीडीसी चुनाव

पंचायत समिति धर्मपुर (कसौली) के वार्ड नंबर 5 (कसौली-गढ़खल) से स्मृति अत्री ने बीडीसी (खंड विकास समिति) का चुनाव जीत लिया है. महज 21 वर्ष की कम उम्र में यह शानदार सफलता हासिल करके उन्होंने राजनीति में एक नया मुकाम बनाया है।
 


04:42 PM, 31-May-2026

कांगड़ा के सद्दू बीडीसी क्षेत्र से सुषमा देवी की ऐतिहासिक जीत

ब्लॉक समिति सदस्य (बीडीसी) पद के चुनाव में सद्दू क्षेत्र की सुषमा देवी ने शानदार और एकतरफा जीत दर्ज कर क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। जीत की घोषणा के बाद गांव में जश्न शुरू हो गया और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

सुषमा देवी ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के अपार स्नेह, सहयोग और विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। 

04:39 PM, 31-May-2026

भाजपा की नगर निगमों में प्रचंड जीत पर भाजपा खुश, बिंदल बोले- कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का परिणाम

भाजपा की प्रदेश में चार में से तीन नगर निगमों में हुई जीत पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह कांग्रेस की खराब नीतियों का प्रमाण है कि भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। सोलन में खास बातचीत के दौरान डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर के नगर निकायों में दावे कर रही उन्होंने जीत हासिल की है, मगर लेकिन उन्होंने तो अपनी लिस्ट तक जारी नहीं की थी। अब केवल दावे कर रहे हैं। वहीं नगर निगमों में महापौर व उपमहापौर पद को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द इसे लेकर बैठक की जाएगी।

04:20 PM, 31-May-2026

लाहौल स्पीति जिला परिषद के लोसर वार्ड से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी थूगतन डोलमा की जीत

हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनाव के तहत लाहौल स्पीति जिला परिषद से चुनाव परिणाम सामने आया है। लाहौल स्पीति जिला परिषद के लोसर वार्ड से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी थूगतन डोलमा ने जीत दर्ज की है।

स्पीति के वार्ड -9 काजा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ठीनले देचेन विजय घोषित
हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति जिला परिषद में स्पीति के वार्ड -9 काजा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ठीनले देचेन विजय घोषित हुई हैं।

04:07 PM, 31-May-2026

वार्ड 7 लंबलू से कल्पना शर्मा जीतीं

हमीरपुर जिले में बीडीसी चुनाव में वार्ड 7 लंबलू से कल्पना शर्मा ने भारी मतों से विजय हासिल की है। कल्पना शर्मा ने 2419 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को लगभग 2000 मतों के भारी अंतर से हराया।

03:18 PM, 31-May-2026

सिरमौर पंचायत समिति चुनाव परिणाम: सतीवाला वार्ड से दिनेश कुमार की दमदार जीत, अब तक 15 वार्डों के नतीजे घोषित

जिला सिरमौर के विभिन्न विकास खंडों में पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव परिणामों की घोषणा का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा प्राप्त आधिकारिक परिणाम पत्रक के अनुसार, नाहन निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर-5 सतीवाला के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। नाहन में हुई इस मतगणना में चतुष्कोणीय मुकाबले के बाद दिनेश कुमार ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद प्रत्याशी व समर्थकों में जमकर उत्साह जारी है। ढ़ोल नगाड़ों पर प्रत्याशी व समर्थक थिरक रहे हैं। 



नाहन विकासखंड के सतीवाला (वार्ड-05) से दिनेश कुमार, नलका से सरोज देवी और बनकला से रजनीश जीते। सतीवाला निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-05): आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला था। इसमें दिनेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमन कुमार को 339 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है। दिनेश कुमार को कुल 874 मत प्राप्त हुए, जबकि अमन कुमार को 535 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे कमल शर्मा को 521 मत और चौथे स्थान पर रहे ललित कुमार को 282 मत प्राप्त हुए। 

नलका निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-04) पर महिला प्रत्याशियों के बीच सीधे मुकाबले में सरोज देवी (1082 वोट) ने छीमा देवी (735 वोट) को 347 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। बनकला निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-03): सीधे मुकाबले में रजनीश कुमार (1583 वोट) ने जोगिन्द्र सिंह (980 वोट) को 603 वोटों के भारी अंतर से मात दी। रामाधौन निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड-2)में वीरेंद्र सिंह (855 वोट) ने कुलदीप (522 वोट) को 333 वोटों से पछाड़ा।

पच्छाद विकासखंड के लाना बाका (वार्ड-4) से से अमर जीत सिंह (560 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार (552 वोट) को महज 8 वोटों के मामूली अंतर से मात देकर सबसे रोमांचक जीत दर्ज की है। मानगढ़ निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-3) से रणधीर सिंह (1438 वोट) ने राजेन्द्र सिंह (627 वोट) को 811 वोटों के भारी अंतर से हराया था।

ददाहू विकासखंड के पनार (वार्ड-04) से महिला प्रत्याशी कमला देवी (836 वोट) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी परीक्षा (776 वोट) को 60 वोटों के अंतर से हराया। पराड़ा निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड संख्या-03) में कुलदीप (1620 वोट) ने चिन्तामणी शर्मा (606 वोट) को 1014 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से पराजित किया। नेहर स्वार निर्वाचन क्षेत्र से क्षमा नन्द शर्मा (1329 vote) ने निर्मल शर्मा (896 वोट) को 433 वोटों से मात दी। 

शिलाई विकासखंड के बान्दली (वार्ड-07) में विरेन्द्र सिंह (पुत्र बारू राम) ने 1292 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विरेन्द्र सिंह (पुत्र सुरेन्द्र चौहान - 1162 मत) को 130 वोटों से हराया। अपरोली (वार्ड नंबर-02) में मनोज (1634 वोट) ने तुलसी राम मिन्टा (881 वोट) को 753 वोटों के अंतर से हराया। रास्त (वार्ड नंबर-04)में रविन्द्र सिंह (1627 वोट) ने सुरेन्द्र सिंह (1608 वोट) को महज 19 वोटों के अंतर से मात दी।काण्डो भटनोल (वार्ड नंबर-06) में बालक राम (1096 वोट) ने भुरबीर सिंह (794 वोट) को 302 वोटों के अंतर से हराया। बढ़ाना निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड-4 - पांवटा साहिब) के जय प्रकाश (745 वोट) ने सुमेर चंद (673 वोट) को 72 वोटों से हराया। गोजर अडायन निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड-3 - पांवटा साहिब) से कमल कुमार (769 वोट) ने जय सिंह (673 वोट) को 96 वोटों से हराया।

02:36 PM, 31-May-2026

हिमाचल में दो पत्रकारों ने भी जीता निकाय चुनाव

हिमाचल निकाय चुनाव में सिरमौर जिले से पांवटा साहिब से पत्रकार जय प्रकाश तोमर ने बीडीसी चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं, धर्मशाला नगर निगम में खनियारा वार्ड से पत्रकार प्रवीण प्रकाश भी जीत गए हैं।

12:46 PM, 31-May-2026

संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने डॉ. राजीव बिंदल को दी बधाई

नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनावों में भाजपा की शानदार जीत प्रदेश की जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और कांग्रेस सरकार के प्रति असंतोष को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है। नगर निगम चुनावों के परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ खड़ी है। सिद्धार्थन ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की तथा विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

11:26 AM, 31-May-2026

बीडीसी रिजल्ट यहां देखें

मझोली टिप्पर पंचायत से राम प्रकाश ने बीडीसी चुनाव जीता
शिमला जिले के ननखड़ी ब्लॉक में स्थित मझोली टिप्पर पंचायत से राम प्रकाश ने बीडीसी चुनाव जीता है और वह 9 वोटों से जीते हैं।

पांगी घाटी दो बीडीसी सीटें भाजपा ने जीतीं
हिमाचल में निकाय चुनाव में चंबा के पांगी घाटी अभी तक घोषित दो बीडीसी परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। यह दावा भाजपा विधायक जनक राज ने किया है।

 

बीडीसी भोरंज वार्ड-2 कक्कड़ से प्रियंका कुमारी की जीत



मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र से संगलवाडा वार्ड से सोनम कुमारी बनी बीडीसी सदस्य।



 

10:53 AM, 31-May-2026

धर्मशाला नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर लगाई मुहर : सुधीर शर्मा

भाजपा नेता एवं धर्मशाला नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रदेश एवं स्थानीय नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अब तक घोषित 17 सीटों में से भाजपा 11 सीटों पर विजय प्राप्त कर चुकी है, जो जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन का स्पष्ट प्रमाण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह जीत केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक जीत मिली है। धर्मशाला की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास और पारदर्शी शासन के साथ खड़ी है। सुधीर शर्मा ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी तथा धर्मशाला के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

10:38 AM, 31-May-2026

सोलन नगर निगम के नतीजे

नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नतीजों की आधिकारिक जानकारी जारी कर दी है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं, एक सीट पर आजाद उम्मीदवार ने बाजी मारी है।

शुरुआती रुझानों में भाजपा का दबदबा
चुनावी नतीजों के अनुसार वार्ड 1 (देहूंघाट सपरून) से भाजपा की नीलम ने कांग्रेस की अर्चना ठाकुर को 164 मतों से हराया। वार्ड 2 (रेलवे स्टेशन) में भाजपा की सुषमा शर्मा ने कड़े मुकाबले में निर्दलीय रमेश चंद को 13 वोटों से मात दी। वार्ड 3 (कथेड़) में बड़ा उलटफेर करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी गौरव ने कांग्रेस के सरदार सिंह ठाकुर को 163 मतों से पराजित किया।

वार्ड 4 (चम्बाघाट सलोगड़ा) से भाजपा के रोहित भारद्वाज ने कांग्रेस की संगीता ठाकुर को 213 मतों से, वार्ड 5 (लोअर बाजार) से भाजपा की प्रियंका ने कांग्रेस की गीतांजलि शर्मा को 200 मतों से और वार्ड 6 (जवाहर पार्क) से भाजपा की रेखा साहनी ने कांग्रेस की सत्या वर्मा को 212 मतों से हराया।

वार्ड 7 में खुला कांग्रेस का खाता
कांग्रेस को पहली सफलता वार्ड 7 (ठोडो ग्राउन्ड) में मिली, जहां उसकी प्रत्याशी पूजा ने भाजपा के अशोक ठाकुर को 168 मतों से पराजित किया। वार्ड 8 (शिल्ली रोड) में भाजपा के सुरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस की पूनम को महज 16 मतों के करीबी अंतर से मात दी। वार्ड 9 (मधुबन कॉलोनी) में कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा ने भाजपा की सलिता शर्मा को 223 मतों से हराया। वार्ड 10 (चौंरीघाटी) में कांग्रेस के अंकुश सूद ने भाजपा के वीरेंद्र सूद को 80 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 11 (डिग्री कॉलेज) से भाजपा की सरिता ने कांग्रेस की हेमा शर्मा को 130 मतों से और वार्ड 12 (सनी साईड) से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल ने निर्दलीय ऊषा शर्मा को 70 मतों से हराया।

सुलक्षणा और सीमा की रिकॉर्ड जीत
वार्ड 13 (कलीन) में कांग्रेस के नरेंद्र कुमार ने भाजपा की मीरा आनंद को 37 मतों से पराजित किया। वार्ड 14 (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) में कांग्रेस की सुलक्षणा ने भाजपा की मीना को 510 मतों के बड़े अंतर से मात दी। वार्ड 15 (तहसील पटरार) में भाजपा के अभिषेक ने कांग्रेस के विनय भगनाल को 88 मतों से हराया। इन चुनावों की सबसे बड़ी जीत वार्ड 16 (रबौण आंजी) में दर्ज हुई, जहां भाजपा की सीमा ने कांग्रेस की अनीता कुमारी को 524 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। अंतिम वार्ड 17 (बसाल पट्टी कथेड़) में कांग्रेस की अरुणा ने भाजपा की तरुणा शर्मा को 343 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। सभी वार्डों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

नगर निगम सोलन का फाइनल रिजल्ट
सोलन-  भाजपा - 10
कांग्रेस - 6
निर्दलीय- 1




सोलन नगर निगम में 17 वार्डों में से भाजपा 10 सीटें जीती है। जबकि कांग्रेस 6 सीटें और एक निर्दलीय की जीत हुई है।

10:29 AM, 31-May-2026

नगर निगम पालमपुर के नतीजे

पालमपुर नगर निगम के चुनावी नतीजों में भाजपा यहां सिर्फ दो वार्ड में जीत हासिल कर पाई है।
नगर निगम पालमपुर वार्ड 1 कांग्रेस से इंद्र पाल की जीत हुई
पालमपुर नगर निगम चुनाव का पहले नतीजा सामने आ गया है। पालमपुर के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस से इंद्र पाल ने जीत दर्ज की है।
पालमपुर वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस प्रत्याशी राधा सूद की जीत।
पालमपुर वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की रणजीत कौर की जीत।
पालमपुर के वार्ड चार से कांग्रेस की शैलजा चौहान चुनाव जीती।
वार्ड न. 5 से कांग्रेस के रविंद्र कुमार विजयी।
पालमपुर वार्ड न. 7 से कांग्रेस की सविता राठौर विजयी
पालमपुर निगम के वार्ड आठ से कांग्रेस के रितेश ठाकुर जीते
पालमपुर निगम में वार्ड 9 से भाजपा की मीनू देवी चुनाव जीती
पालमपुर वार्ड नंबर 15 से प्रवीण कुमार भाजपा 985 मतों से विजयी।

नगर निगम पालमपुर का चुनावी नतीजा
कुल वार्ड- 15
बीजेपी- 4
कांग्रेस- 11
निर्दलीय- 0








बीडीसी के भी नतीजे आना शुरू
पालमपुर के चन्दपुर वार्ड से बीडीसी के लिए संजय कुमार विजयी हुए हैं।



 

10:29 AM, 31-May-2026

मंडी नगर निगम चुनाव का परिणाम

 

नगर निगम मंडी के चुनाव परिणामों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए 15 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल कर राजनीतिक समीकरणों को दिलचस्प बना दिया। परिणामों से साफ है कि शहर की सरकार पर भाजपा का नियंत्रण बरकरार रहेगा। सबसे चर्चित मुकाबला वार्ड नंबर-1 खलियार में रहा, जहां कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरीं अलकनंदा हांडा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह को पराजित कर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की। यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस वार्ड में अपना खाता नहीं खोल सकी, लेकिन बागी उम्मीदवार की जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।



वार्ड नंबर-2 पुरानी मंडी में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भाजपा की सरिता हांडा ने मात्र दो मतों के अंतर से जीत हासिल की। मतगणना के दौरान यहां प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें अंतिम दौर तक बढ़ी रहीं।
कांग्रेस को केवल वार्ड नंबर-4 नेला में सफलता मिली, जहां नर्वदा मोहन ने जीत दर्ज कर पार्टी की लाज बचाई। इसके अलावा बाकी सभी वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
भाजपा की ओर से वार्ड नंबर-3 पड्डल से निर्मला, वार्ड नंबर-5 से कृष्णा ठाकुर, वार्ड नंबर-6 से वीरेन्द्र आर्य, वार्ड नंबर-7 तल्याहड़ से जितेंद्र सिंह, वार्ड नंबर-8 से गुरदीप कौर, वार्ड नंबर-9 से सुमन ठाकुर, वार्ड नंबर-10 सुहड़ा से नेहा कुमारी, वार्ड नंबर-11 समखेतर से जितेन्द्र शर्मा, वार्ड नंबर-12 भगवाहन से गगन कश्यप, वार्ड नंबर-13 थनेहड़ा से रजनी शर्मा और वार्ड नंबर-15 दौहंदी से रीता देवी विजयी रहीं।

परिणाम घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। भाजपा खेमे में जहां उत्साह का माहौल रहा, वहीं कांग्रेस को सीमित सफलता से संतोष करना पड़ा। नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब शहर के विकास और आगामी नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फाइनल रिजल्ट मंडी नगर निगम की 15 में से 14 सीटों का
भाजपा - 12
कांग्रेस - 1 (नेला वार्ड)
निर्दलीय - 1 (खलियार वार्ड)
वार्ड नम्बर 14 पर बहिष्कार के चलते मतदान नहीं हुआ है।
भाजपा ने पिछली बार के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछली बार 11 सीटे जीती थी, इस बार 12 जीती हैं।

10:21 AM, 31-May-2026

धर्मशाला नगर निगम चुनाव परिणाम

नगर निगम धर्मशाला में बीजेपी का 11 सीटों पर कब्जा।
कांग्रेस 5 सीटों पर जीती। वहीं, निर्दलीय 1 सीट में विजयी।

वार्ड नं 1- रेखा 263 वोट बीजेपी
वार्ड नं 2 शमशेर 676 वोट बीजेपी
वार्ड नं 3 आशा 368 वोट बीजेपी
वार्ड नं 4 नीनू 608 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 5 शैलजा धर्म 627 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 6 करिश्मा 866 वोट बीजेपी
वार्ड नं 7 आशु 356 वोट बीजेपी
वार्ड नं 8 प्रेरणा 551 वोट बीजेपी
वार्ड नं 9 नरेश 633 वोट निर्दलीय
वार्ड नं 10 सुरेश 673 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 11 अनुराग 652 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 12 मीना 992 वोट बीजेपी
वार्ड नं 13 हर्ष 636 वोट बीजेपी
वार्ड नं 14 अनोज 1050 वोट कांग्रेस
वार्ड नं 15 परवीन 958 वोट बीजेपी
वार्ड नं 16 अनुपम सुरेन्द्र 546 वोट बीजेपी
वार्ड नं 17 विशाल 880 वोट बीजेपी।



नगर निगम धर्मशाला का फाइनल रिजल्ट
धर्मशाला -  भाजपा - 11
कांग्रेस - 5
निर्दलीय- 1

10:17 AM, 31-May-2026

नगर निगम मंडी की खलियार वार्ड से कांग्रेस को बड़ा झटका, बागी अलकनंदा ने दर्ज की जीत

मंडी नगर निगम के वार्ड-1 खलियार में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के भतीजे और पार्टी प्रत्याशी प्रवीण कुमार ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी होकर चुनाव मैदान में उतरीं अलकनंदा ने जीत दर्ज कर सभी समीकरण बदल दिए। खलियार वार्ड में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर शुरू हुआ विवाद चुनाव परिणाम में भी साफ दिखाई दिया। कांग्रेस ने चार बार की पार्षद रही अलकनंदा का टिकट काटकर प्रवीण कुमार ठाकुर को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद अलकनंदा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और आखिरकार जीत हासिल कर पार्टी नेतृत्व को बड़ा संदेश दे दिया। इस मुकाबले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के करीबी माने जाने वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह भी मैदान में थे, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। खलियार वार्ड का परिणाम मंडी नगर निगम चुनाव का सबसे चर्चित नतीजा माना जा रहा है। कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार, पार्टी से बागी प्रत्याशी और भाजपा के वरिष्ठ चेहरे के बीच हुए इस मुकाबले में अलकनंदा की जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

मंडी नगर निगम पर महिलाओं का कब्जा
14 में से 8 सीटों पर महिलाओं की जीत
सिर्फ 6 सीटों पर ही जीते पुरुष
दो ओपन सीटों पर भी महिलाओं ने दर्ज की जीत
वार्ड नम्बर 1 खलियार ओपन सीट से निर्दलीय अल्क नंदा हांडा ने दर्ज की जीत
वार्ड नम्बर 9 पैलेस कालोनी 2 ओपन सीट से भाजपा की सुमन ठाकुर ने दर्ज की जीत
बाकी 6 सीटें महिलाओं के लिए थी आरक्षित

10:03 AM, 31-May-2026

Himachal Nikay Chunav Result: तीन नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराया, जिला परिषद के नतीजे भी देखें

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों, जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के नतीजे रविवार को आएंगे। प्रदेश के 91 विकास खंडों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला परिषद की 251 और पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) की 1769 सीटों के लिए पड़े मतों की गणना संबंधित बीडीओ कार्यालयों में की जाएगी।

नगर निगम चुनावों की मतगणना निर्धारित केंद्रों पर करवाई जाएगी और परिणाम सुबह 10 बजे तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। आयोग के अनुसार प्रत्येक जिला परिषद वार्ड की मतगणना के लिए 15 से 20 टेबल लगाई जाएंगी और करीब 35 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। पहले बीडीसी और उसके बाद जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों,उपमंडल निर्वाचन अधिकारियों (एसडीएम) की ओर से जारी मतगणना शेड्यूल में पंचायत समिति वार्ड और जिला परिषद वार्ड की मतगणना के आठवें राउंड का समय रात 01:00 बजे से 03:00 बजे तक दर्शाया गया है। मतों की संख्या के आधार पर मतगणना देर रात तक चल सकती है और कुछ परिणाम अगले दिन भी घोषित किए जा सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना केंद्र के 100 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार का जश्न, नारेबाजी, लाउडस्पीकर या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी। विजय जुलूस निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन से पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें