फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के लिए अलग काडर गठित

Wed, 18 Mar 2026 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के लिए अलग और स्वतंत्र राज्य काडर बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) ग्रुप-सी (अराजपत्रित) पद अब एक अलग राज्य काडर के रूप में कार्य करेगा। यह काडर के प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

सरकार के इस निर्णय को आईटी कार्यों में विशेषज्ञता और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भर्ती प्रक्रिया, सेवा शर्तों और पदस्थापन में स्पष्टता आएगी। अधिसूचना के अनुसार फैसले को पहले ही कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद अब औपचारिक रूप से इसे लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें