फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी जेल में ही रहेंगे आईजी जैदी समेत आठ पुलिस कर्मी, न्यायिक हिरासत बढ़ी

Thu, 21 Sep 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया मामले से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में सीजेएम कोर्ट ने आरोपी आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी है। ये सभी 20 सितंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में थे। 
विज्ञापन


अब ये 3 अक्तूबर तक हिरासत में रहेंगे। कंडा जेल में बंद सात पुलिस कर्मचारियों को बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने पेश किया गया, जबकि आईजीएमसी शिमला में भर्ती आईजी जैदी की सुनवाई के लिए जज अस्पताल पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने जिन आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को गिरफ्तार किया था, उनमें आईजी दक्षिणी रेंज रहे जहूर एच जैदी, ठियोग के डीएसपी मनोज जोशी, कोटखाई पुलिस थाने के पूर्व एसएचओ राजेंद्र सिंह, पुलिस स्टेशन कोटखाई के पूर्व
विज्ञापन


एएसआई दीप चंद, इसी पुलिस स्टेशन में एचएचसी रहे सूरत सिंह, मोहन लाल, हेड कांस्टेबल रफीक अली और कांस्टेबल रंजीत स्ट्रेटा शामिल हैं। इन सभी को पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया था और अब न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें