गुड़िया रेप व हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई ने एक बार फिर हलाइला का रुख किया है। शनिवार को जांच टीम में शामिल करीब एक दर्जन अधिकारियों ने हलाइला के फारेस्ट रेस्ट हाउस में कैंप किया। सूत्रों का कहना है कि सूरज हत्याकांड की जांच और उससे जुटाए सबूतों के आधार पर सीबीआई नए एंगल पर भी काम कर रही है।
दरअसल, गुड़िया हत्याकांड की जांच के दौरान शुरू में सीबीआई को कोई भी ठोस सबूत हाथ नहीं लग पा रहा था। इसी वजह से सीबीआई ने सारा फोकस लॉकअप में हुए सूरज हत्याकांड पर कर दिया। इस मामले की जांच के दौरान कई ठोस सबूत हाथ लगने पर एक आईजी समेत आठ पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हो गई।