प्री-पेड टैक्सी सेवा में टैक्सी और मैक्सी कैब के लिए अलग-अलग दरें रखी गई हैं। उदाहरण के तौर पर आईएसबीटी टूटीकंडी से कमना देवी का किराया टैक्सी के लिए 350 रुपये और मैक्सी कैब के लिए 550 रुपये है। इसी तरह चक्कर के लिए 350 और 550 रुपये, तारा हॉल के लिए 400 और 600 रुपये तथा टूटू के लिए 400 और 600 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
जाखू मंदिर का किराया 900 रुपये
आईएसबीटी टूटीकंडी से जाखू मंदिर जाने के लिए टैक्सी का किराया 900 रुपये और मैक्सी कैब का 1100 रुपये तय है। लिफ्ट से जाखू मंदिर के लिए 700 और 900 रुपये, संजौली से 550 और 750 रुपये तथा आईजीएमसी से 650 और 850 रुपये किराया निर्धारित है।
आईएसबीटी से संकटमोचन के लिए 450 रुपये और मैक्सी कैब के लिए 650 रुपये देने होंगे। तारादेवी मंदिर के लिए यह किराया क्रमश: 1050 और 1250 रुपये है। वहीं एडवांस्ड स्टडीज/समरहिल के लिए 450 और 650 रुपये किराया तय किया गया है।
कुफरी-नालदेहरा जाने का भी किराया तय
पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी प्री-पेड टैक्सी सेवा से जोड़ा गया है। आईएसबीटी से छराबड़ा-कुफरी के लिए टैक्सी का किराया 1150 रुपये और मैक्सी कैब का 1350 रुपये है। छराबड़ा, कुफरी और चैल के लिए 2350 और 2550 रुपये, जबकि छराबड़ा-कुफरी-फागू के लिए 1450 और 1650 रुपये निर्धारित हैं। आईएसबीटी से नालदेहरा जाने के लिए टैक्सी का किराया 1650 रुपये और मैक्सी कैब का 1850 रुपये है। वहीं जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के लिए 1500 और 1700 रुपये किराया तय किया गया है।
आईएसबीटी टूटीकंडी से प्रमुख रूटों का किराया
| गंतव्य |
टैक्सी |
मैक्सी कैब |
| कामना देवी |
₹350 |
₹550 |
| चक्कर |
₹350 |
₹550 |
| तारा हॉल |
₹400 |
₹600 |
| टुटू |
₹400 |
₹600 |
| संकटमोचन |
₹450 |
₹650 |
| बीसीएस |
₹450 |
₹650 |
| एडवांस्ड स्टडीज/समरहिल |
₹450 |
₹650 |
| अन्नाडेल |
₹500 |
₹700 |
| भराड़ी |
₹600 |
₹800 |
| जाखू मंदिर |
₹900 |
₹1100 |
| एयरपोर्ट जुब्बड़हट्टी |
₹1500 |
₹1700 |
| छराबड़ा-कुफरी |
₹1150 |
₹1350 |
| नालदेहरा |
₹1650 |
₹1850 |
| छराबड़ा-कुफरी-चैल |
₹2350 |
₹2550 |