फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज को टक्कर मारने वाले आरोपी से हुई पूछताछ, बोला- डर गया था

Sun, 22 Jan 2023 10:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

पुलिस पूछताछ में गोविंद ने बताया कि वह डर गया था और मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज को टक्कर मारने के बाद फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है। गोविंद (25) गुम्मा, चौपाल निवासी छोटा शिमला में दवाइयों की दुकान में काम करता है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक वह स्कूटी सीख रहा था। दीपक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की है। शनिवार शाम कीब 4:45 बजे पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज घर के बाहर खड़े थे।

विज्ञापन


वह कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान छोटा शिमला पार्किंग की तरफ से आ रही एक स्कूटी ने पहले टैक्सी को टक्कर मारी, इसके बाद पूर्व मंत्री को टक्कर मार दी। टक्कर से वह घायल हो गए। उनके नाक और सिर में चोटें आई हैं। पुलिस पूछताछ में गोविंद ने बताया कि वह डर गया था और मौके से भाग गया। इधर, छोटा शिमला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। 

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का उपचार जारी
पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आईजीएमसी में उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि भारद्वाज को डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज छोटा शिमला स्थित स्ट्राबेरी हिल में रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम के समय घर से बाहर टहलने निकले थे। इसी बीच एक स्कूटी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके नाक और माथे पर चोटें आई हैं। इसके बाद इन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया और सीटी स्कैन करवाया गया। अब इनकी हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें