टीम कैटेगरी में टीम स्काई लीजेंड ने स्वर्ण पदक जीता, टीम छालो चंबा ने रजत और टीम हेक्स्टर किमिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। स्थानीय श्रेणी में ईमान रूंटल ने स्वर्ण, मोहित कुमार ने कांस्य और श्रेयांशी तमांग ने रजत पदक जीता। निर्णायक मंडल में राजू राय सहित हमीरपुर के संजीव ठाकुर, मेघालय की इवलिन नागनोग, रोबर्ट के स्टोन और एलेंच जी सांगलीन शामिल रहे। समापन समारोह में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने विजेताओं को सम्मानित किया। द ग्लाइड इन के सीईओ अरुण रावत ने आयोजन की सफलता के लिए जिला व स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।
पिछली बार के विजेता नेपाल के पायलट अमन थापा भी पहुंचे
फ्लाइंग फेस्टिवल में नेपाल के अमन थापा भी पहुंचे। थापा पिछली बार प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन बने थे। अमर उजाला से विशेष बातचीत थापा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग से हिमाचल में पर्यटन बढ़ेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत अच्छी जगह है। थापा ने कहा कि उनके घर के पास ही पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट है। जब वे सात-आठ साल के थे तो लैंडिंग साइट में बैठते थे। तब से पैराग्लाइडिंग में उनकी रुचि बढ़ी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग में पायलटों को अच्छे स्पॉन्सर नहीं मिल रहे। कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये हैं।