फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लाखों की अफीम तस्करी के मामले में महिला गिरफ्तार, 2.039 किलोग्राम अफीम अतिरिक्त पकड़ी

Tue, 14 Apr 2026 10:30 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

जिला शिमला में 9.28 किलोग्राम अफीम बरामदगी के प्रकरण में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, 2.039 किलोग्राम अफीम की अतिरिक्त बरामदगी की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना कुमारसैन में 9.28 किलोग्राम अफीम बरामदगी के प्रकरण में की जा रही बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गहन एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 2.039 किलोग्राम अफीम की अतिरिक्त बरामदगी की है।

विज्ञापन


यह बरामदगी निवासी गांव शिमी, डाकघर एवं तहसील बेशीशहर, जिला लमजुंग, नेपाल से की गई है, जो वर्तमान में कंडाघाट, जिला सोलन में लक्ष्मी टी स्टॉल का संचालन कर रही है। जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं विश्वसनीय सूचना के आधार पर उक्त महिला की संलिप्तता मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित नेटवर्क में पाई गई।

जांच में यह सामने आया है कि आरोपी महिला को यह मादक पदार्थ अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा ही  शिमला की ओर जाते समय मार्ग में सप्लाई किया गया था, जिसे वह आगे अवैध रूप से वितरित करने की फिराक में थी। आरोपी महिला इन आरोपियों की लिस्टेड होलसेल ग्राहक थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 13/04/2026 को कंडाघाट क्षेत्र में हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद की।
विज्ञापन


इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 11.5 किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पांच दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें