क्रमिक अनशन पर डटे एसएमसी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में खराब मौसम के बावजूद प्रदेश भर के एसएमसी शिक्षक अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं। सीटीओ चौक पर एसएमसी शिक्षक वर्षा शालिका में अनशन पर बैठे हुए हैं। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर अनशन जारी रहेगा।