कार्तिकेय कटोच ने थांग ता में जीता कांस्य
- फोटो : संवाद
तमिलनाडु के चेन्नई में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में छठे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश ने कुल 12 पदक जीते हैं। वहीं, चंबा के मैहला गांव के कार्तिकेय कटोच ने थांग ता खेल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया और 56 किलो भार वर्ग अनिशुभा में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इससे पहले भी कार्तिकेय कटोच ने अक्तूबर 2023 में श्रीनगर के पोलो स्टेडियम में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। भुवनेश सिंह कटोच मुख्य प्रशिक्षक थांगता ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।