फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिक्त पदों को लेकर विवि में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 19 Jul 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी, एचपीयू पर नकारात्मक रवैया अपनाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

-मांगे पूरी होने तक रोज करेंगेे विवि परिसर में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने शुक्रवार से विवि कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विवि के सभी वर्गों के गैर शिक्षक कर्मचारी शामिल हुए। उन्होेंने विवि में गैर शिक्षकों के रिक्त पड़े 400 पदों को भरने सहित कई मांगों के लेकर हल्ला बोला है। गैर शिक्षक कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर विवि के नकारात्मक रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया। गैर शिक्षकों की संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सचिव नरेश शर्मा, सलाहकार देवेंद्र कुमार, मीडिया सचिव ललित ने गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि विवि प्रशासन उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि समिति पदाधिकारियों ने चार जुलाई को विवि के कुलपति, प्रति कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। इसमें प्रशासन को पंद्रह दिनों में मांगों को पूरा करने का समय दिया था। इसको लेकर कर्मचारियों में व्याप्त रोष है। गैर शिक्षक कर्मचारी समिति के बैनर तले रोज गेट मीटिंग कर मांगें मनवाने के लिए प्रदर्शन जारी रखेंगे। राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती। शशि कुमार ने बताया कि गैर शिक्षक कर्मचारी 22 जुलाई को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह को भी कार्यायल के ही मनाएंगे। उन्होंने घोषणा कि की कर्मचारी विवि के स्थापना दिवस को अपने स्तर पर मनाएंगे।
विज्ञापन

-
गैर शिक्षक कर्मचारियों ये हैं मुख्य मांगें
शिमला। संयुक्त समन्वय समिति ने विवि में गैर शिक्षकों के 2020 से नहीं भरे गए 400 रिक्त पदों को भरने, विवि की सितंबर 2021 के बाद से वित्त कमेटी की बैठक को जल्द करवाने और बैठक में मंजूरी न मिलने से अटके कर्मचारियों से जुड़े मामलों को मंजूरी दिलवाने की मांग है। इसमें आरएंडपी रूल, पदनाम और पदोन्नति से एआर के पदों को भरे जाएं। इसके अलावा विवि कर्मचारियों की शिकायत निर्वारण समिति की 6 जून 2022 को हुई बैठक की एक्शन टेकन रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, विवि में स्थाई कुलपति, परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति किए जाने जैसी मांगें प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें