फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल परिसर में इंसान की टांग मुंह में लेकर घुमता रहा कुत्ता, लोगों के इसे देख उड़े होश

Tue, 24 Feb 2026 04:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के चमियाना अस्पताल परिसर में एक कुत्ता इंसानी टांग को मुंह में दबाए घूमता दिखा। ये नजारा देख हर किसी के होश उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंसानी टांग को मुंह में दबाए घूमता कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगाने की व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। अस्पताल परिसर में मंगलवार को एक कुत्ता इंसान की कटी टांग को मुंह में लेकर इधर-उधर घूमता रहा। इसे देखकर परिसर में मौजूद मरीज और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई।  सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। प्रशासन की ओर से की गई अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि 19 फरवरी को सीटीवीएस विभाग में मरीज की सर्जरी हुई।

विज्ञापन


अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट भवन में सर्जरी के दौरान काटे गए अंग को निपटान के लिए प्लास्टिक बैग में पैक कर रखा गया। 21 फरवरी की रात को जब इस अंग को अपशिष्ट केंद्र में पहुंचाया गया तो सफाई कर्मचारी ने दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसकी निगरानी नहीं की गई। इसी बीच कुत्ता कटे अंग का पैकेट उठाकर ले गया। खाली पैकेट अगले दिन कर्मचारी को परिसर में मिला था। सफाई कर्मचारियों ने कटे अंग को अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया और इसको लेकर प्रशासन को सूचित नहीं किया। मंगलवार को कुत्ते को मुंह में टांग को देखा तो कर्मियों ने उसे छीनने का प्रयास किया। कुत्ता आक्रामक हो गया और भाग गया। कुत्ते का अभी तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन

सफाई कर्मी, पर्यवेक्षक को नोटिस किया जारी
शिमला। जांच में इस पूरी घटना के लिए सफाई कर्मी और सफाई पर्यवेक्षक की चूक सामने आई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सफाई ठेकेदार को बायो मेडिकल वेस्ट के उचित भंडारण और समय से निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में 21 फरवरी की रात को ड्यूटी में तैनात सफाई कर्मचारी और पर्यवेक्षक के  स्तर पर चूक जांच में साबित हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें