फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला-नालागढ़ हाईवे 37 घंटे बाद यातायात बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में भारी बारिश के बाद अवरूद्ध हुए शिमला-नालागढ़ नेशनल हाईवे को मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे के करीब 37 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। यातायात अभी वनवे चलाया गया है। शनिवार रात को जाठिया देवी के पास एक निजी होटल का डंगा गिरने से हाईवे बंद हो गया था। सड़क बहाल हाेने के बाद यहां फंसे वाहन निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन


धामी डिवीजन के एक्सईएन सुरेश चंदले ने बताया कि शिमला-नालागढ़ हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। शिमला- एयरपोर्ट सड़क पर भी आवाजाही शुरू कर दी है। शनिवार रात एक निजी होटल का डंगा गिरने से सड़क पर भारी भूस्खलन हुआ था। इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। शिमला से नालागढ़ और नालागढ़ से शिमला आने-जाने वाले सैकड़ों वाहनों सड़क में फंसे हुए थे। एयरपोर्ट रोड भी बंद हो गया था। इस दौरान बरात से लौटे रहे कई लोगों को मार्ग अवरूद्ध होने से परेशानियों को सामना करना पड़ा था। जाठिया देवी-बडैहरी के बीच पेट्रोल पंप के पास भूस्खलन होने से सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर आए थे। यहां पर पैदल आवाजाही तक के लिए रास्ता नहीं बचा था। लोनिवि विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनय शर्मा पिछले दो दिनों से जेसीबी मशीन और कर्मियों के साथ मार्ग बहाली में जुटे थे। अब मार्ग बहाल होने के बाद स्थानीय लोगों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें