फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम शिमला: 6205 बीघा जमीन पर बनेगा व्यावसायिक परिसर, पार्किंग शुल्क पर सदन में होगी चर्चा

Fri, 28 Aug 2026 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नगर निगम शिमला शहर में खाली पड़ी 6205 बीघा जमीन पर व्यावसायिक परिसर बनाकर उनसे कमाई करने जैसे कामों को लेकर भी सदन में चर्चा करेगा। शहर में नगर निगम की काफी जमीन खाली पड़ी है।
विज्ञापन
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में स्मार्ट सिटी से तैयार पार्किंग के शुल्क पर चर्चा होगी। बैठक में निगम की खाली पड़ी संपत्तियों को लीज पर देने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा नगर निगम शिमला शहर में खाली पड़ी 6205 बीघा जमीन पर व्यावसायिक परिसर बनाकर उनसे कमाई करने जैसे कामों को लेकर भी सदन में चर्चा करेगा।

विज्ञापन


शहर में नगर निगम की काफी जमीन खाली पड़ी है। महापौर का कहना है कि इसका सही इस्तेमाल कर कमाई की जा सकती है। इन पर क्या क्या निर्माण हो सकते हैं, इसके लिए लिए योजना तैयार की जाएगी। वहीं, कारोबारियों के लिए तैयार हो रही वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी इस बार भी चर्चा के लिए नहीं आएगी। सदन में पार्षद संपत्तियों से किराया और शेयर न मिलने के मुद्दे पर सवाल उठाएंगे। शहर में गहराए जलसंकट को लेकर भी पार्षद कंपनी से जवाब मांगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें