फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: जस्टिस तरलोक सिंह चौहान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

Wed, 29 Mar 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राज्य सरकार के विधि विभाग ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
जस्टिस तरलोक सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राज्य सरकार के विधि विभाग ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राज्यपाल ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से की है। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का जन्म 9 जनवरी 1964 को तहसील रोहड़ू में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा बिशप कॉटन स्कूल शिमला से की और स्कूल कैप्टन भी रहे। डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से ऑनर्स के साथ स्नातक और उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून में डिग्री प्राप्त की। 1989 में वे हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के साथ एक वकील के रूप में नामांकित हुए और लाला छबील दास वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ वकालत शुरू की। इन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट में कानून की सभी शाखाओं में अभ्यास शुरू किया।

विज्ञापन


वे बिजली बोर्ड और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कानूनी सलाहकार भी रहे है। इन्होंने बोर्डों, निगमों, वित्तीय संस्थानों, सार्वजनिक और निजी कंपनियों, शैक्षिक संस्थानों और सहकारी समितियों आदि सहित विभिन्न विभागों के मामलों की पैरवी की है। इन्हें पन विद्युत परियोजनाओं, रोपवे, पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन, प्लास्टिक और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं के कार्यान्वयन और हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण नीति तैयार करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी करने के लिए हाईकोर्ट ने तैनात किया। 23 फरवरी 2014 को हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 30 नवंबर 2014 को इन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें