फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला के जैन मंदिर में मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट और फ्रॉक पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Sat, 17 Jun 2023 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

लोगों से मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करने का आह्वान किया है। सभा के प्रधान अशोक कुमार जैन ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति बचाए रखना है।
विज्ञापन
God Mahaveer - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के मिडल बाजार स्थित जैन मंदिर में महिलाओं और पुरुषों को मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। अमर्यादित वस्त्र हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, बरमूडा, नाइट सूट, कटी-फटी जींस, फ्रॉक पहनकर आने वाले लोगों को दूर से ही भगवान के दर्शन करने होंगे। दिगंबर जैन सभा शिमला ने हाल ही में मंदिर के प्रवेशद्वार पर इससे संबंधित बोर्ड लगाया है।

विज्ञापन


लोगों से मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करने का आह्वान किया है। सभा के प्रधान अशोक कुमार जैन ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति बचाए रखना है। उन्होंने कहा कि अब मंदिर में मर्यादित वस्त्रों के साथ ही प्रवेश मिलेगा। मंदिर के पुजारी संजय जैन ने बताया कि महिलाएं और पुरुष मर्यादा भूल गए हैं।

महिलाओं का सिर पर चुन्नी रखने का रिवाज खत्म ही हो गया है। आज पूर्ण रूप से धार्मिक क्षेत्रों में मर्यादा समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सैलानी मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आते हैं। दूर से आए सैलानियों के श्रद्धाभाव को देखते हुए मंदिर के प्रवेशद्वार से ही दर्शन करवाए जाएंगे। मंदिर में प्रवेश मर्यादित वस्त्रों के साथ ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें