प्रदेश के पांच शहरों केलांग, कल्पा, मनाली, भुंतर और सुंदरनगर में न्यूनतम पारा माइनस में चल रहा है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.5, कल्पा में माइनस 1.0, मनाली में माइनस 0.6, सुंदरनगर-भुंतर में माइनस 0.2, मंडी में 1.3, सोलन में 2.0, ऊना-बिलासपुर में 2.4, चंबा में 1.3, कांगड़ा में 4.6, धर्मशाला में 6.6, नाहन में 7.0 और डलहौजी में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली, चंडीगढ़ से ज्यादा शिमला गर्म
राजधानी शिमला में सोमवार रात दर्ज किया 9.3 डिग्री का न्यूनतम पारा दिल्ली और चंडीगढ़ से भी अधिक है। सोमवार रात को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.1, चंडीगढ़ में 6.6, जयपुर में 7.5, देहरादून में 5.7 और जम्मू में 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, शिमला में जनवरी महीने के दौरान साल 2016 में न्यूनतम पारा 9.1, 2015 में 11.2, 2009 में 12.7, 2007 में 10.0 और 2006 में 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
ऊना में 24 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, धर्मशाला में 17.4, सुंदरनगर में 23.7, भुंतर में 21.4, कल्पा में 13.4, नाहन में 19.9, सोलन में 21.5, कांगड़ा में 22.6, बिलासपुर में 21.1, हमीरपुर में 23.7, चंबा में 21.9 और डलहौजी में 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।