फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, रिज मैदान पर राज्यपाल समेत नेताओं ने किया नमन

Fri, 02 Oct 2026 11:31 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंदर गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत अन्य लोगों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी। रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर स्थापित प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में गांधी और शास्त्री के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री/नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजधानी शिमला में श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा। ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान रिज मैदान और स्कैंडल प्वाइंट पर स्थापित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में दोनों नेताओं के योगदान को याद किया।

विज्ञापन


गांधी के विचार आज भी मार्गदर्शक
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि गांधी जी देशवासियों के लिए मार्गदर्शन और आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी के जीवन और उनके सिद्धांतों से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा जैसे उनके विचार वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं।

विज्ञापन

शास्त्री के नेतृत्व को किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल ने उनके नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश का नेतृत्व लाल बहादुर शास्त्री ने किया था। उन्होंने कहा कि ऐसे महान नेताओं के जीवन से देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने भी गांधी को किया नमन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों और व्यक्तित्व का प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया में उन्हें सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि देश को दिशा देने वाले ऐसे महान नेताओं के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। गांधी जी के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाना आज भी जरूरी है।

जयराम ठाकुर ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों नेताओं के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। शिमला के रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें