फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: तीन साल में पदोन्नत होंगे बिजली बोर्ड के टीमेट और कनिष्ठ सहायक, सीएम ने की घोषणा

Mon, 06 Sep 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मदन राणा की अगुवाई में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में कार्यरत जूनियर टी मेट और कनिष्ठ सहायक श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति अवधि पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के जूनियर टीमेट और कनिष्ठ सहायक श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति अवधि अब तीन साल की होगी। सरकार ने अवधि को पांच से घटाकर तीन साल कर दिया है। भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मदन राणा की अगुवाई में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में कार्यरत जूनियर टी मेट और कनिष्ठ सहायक श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति अवधि पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रदेश सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं। वह प्रदेश सरकार की योजनाओं को और कार्यक्रमों को धरातल पर कार्यान्वित करते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा और राज्य सरकार ने भी कभी कर्मचारियों को निराश नहीं किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा, भारतीय मजदूर संघ और तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें