फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अफसर को भेज दिए अश्लील फोटो, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना की टीम कर रही है जांच, फोटो एडिट कर आरोपी ने बनाए अश्लील
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला में एक महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ के बाद धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने फोटो एडिट कर उन्हें अश्लील बनाया और महिला को भेज दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने कई अश्लील मैसेज भी महिला अफसर को भेजे हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाने में की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में बड़े ओहदे पर तैनात है।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक अज्ञात शख्स कई दिन से उसके मोबाइल पर मैसेज भेज रहा था। 12 मई को आरोपी ने फोटोशॉप पर महिला के फोटो एडिट कर अश्लील बनाया और मोबाइल पर भेज दिया। इस पर महिला अफसर ने आरोपित का नंबर ब्लॉक कर दिया लेकिन इसके बाद वह दूसरे मोबाइल नंबरों से मैसेज कर उसके फोटो को फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देने लगा। एसपी मोहित चावला ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें