यथिका ग्रोवर और वैशाली ठाकुर ने 68-68 लाख का पैकेज प्राप्त किया है। संस्थान के निदेशक प्रो. एचएम. सूर्यवंशी ने कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। 15 से अधिक छात्र पहले ही 40 लाख रुपये से अधिक के पैकेज प्राप्त कर चुके हैं, जबकि 50 छात्रों ने 30 लाख रुपये से अधिक का पैकेज हासिल किया है। पिछले वर्ष 2024-25 के लिए प्लेसमेंट इंडेक्स 94 रहा है। संस्थान में हमीरपुर में इस साल औसत पैकेज भी बढ़कर 15 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गया है, जो पिछले रिकॉर्ड से काफी अधिक है। संस्थान ने स्वयं के सर्वोच्च पैकेज के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए इसे 2.05 करोड़ से बढ़ाकर 3.40 करोड़ रुपये प्रति वर्ष पहुंचा दिया है। संस्थान की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने सफलता का श्रेय पूरे स्टाफ की कड़ी मेहनत को दिया।