फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : नौ एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी; व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू

Sun, 26 Jul 2026 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने 9 हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त पदों का कार्यभार सौंप दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन नरेंद्र कुमार-II को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा अब एसडीएम कुपवी का कार्य भी देखेंगे।

विज्ञापन


एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह को उप आयुक्त हमीरपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एसडीएम शिमला (ग्रामीण) मनजीत शर्मा को  उप आयुक्त शिमला का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर राजीव ठाकुर अब नगर निगम हमीरपुर के संयुक्त आयुक्त का कार्य भी संभालेंगे। केलांग में तैनात कुनिका एकर्स को एसडीएम उदयपुर तथा उप आयुक्त लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

एसडीएम बिलासपुर राज कुमार-II को उप आयुक्त बिलासपुर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी एनएचएआई बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एसडीएम जुब्बल गुरमित ग्यालछेन नेगी को एसडीएम कोटखाई का अतिरिक्त कार्य दिया गया है। एसडीएम शिलाई जस पाल अब एसडीएम कफोटा का कार्य भी देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें