फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Accident: कुमारसैन में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 02 Oct 2022 06:56 PM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)

सार

कार (एचपी-41-0545) ठियोग से थाचडू करेवथी की ओर जा रही थी। इसी बीच चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र कुमारसैन के ओडी-मशिनखड्ड मार्ग पर सोनाधार के पास एक कार खाई में गिरने से कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। शनिवार रात हुए इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे खनेरी अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों में तीन प्रवासी और एक स्थानीय है।

विज्ञापन


डीएसपी रामपुर बुशहर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि कार (एचपी-41-0545) ठियोग से थाचडू करेवथी की ओर जा रही थी। इसी बीच चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही छबिशी क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच कर मदद करने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

हादसे में केशव खाची (50) पुत्र कौल राम निवासी ठियोग शिमला, विजय राम पुत्र गंगा देव राम गांव मतियाना, डाकघर डिगवा देवली जिला गोपाल बिहार, मिराज अली और शंभू अंसारी निवासी बिहार की मौके पर मौत हो गई, जबकि नजीरुद्दीन अली घायल हो गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें