फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर की शान्या को अमेरिका में सालाना 51 लाख पैकेज पर नौकरी

Fri, 16 Feb 2024 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

 शान्या ने पालमपुर के दैहन में स्थित आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी और उसके बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में इंजीनियरिंग करने के बाद उसकी अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में प्लेसमेंट हुई है। 
विज्ञापन
शान्या त्रेहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पालमपुर की बेटी शान्या त्रेहन को अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सालाना 51 लाख पैकेज पर नौकरी मिली है। शान्या ने पालमपुर के दैहन में स्थित आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी और उसके बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में इंजीनियरिंग करने के बाद उसकी अमेरिका की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में प्लेसमेंट हुई है। उपलब्धि पर आधारशिला स्कूल के डायरेक्टर राकेश खेर, प्रिंसिपल संजय खेर ने शान्या त्रेहन, उसके पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। शान्या की माता रुपाली त्रेहन एक ग्रहिणी है और पिता सुधीर त्रेहन बरेली में बतौर एमईएस इंजीनियर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


तलाड़ा की नेहा बनीं नर्सिंग ऑफिसर
उधर, उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत तलाड़ा की बेटी नेहा पठानिया एम्स रायपुर में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में चयनित हुई हैं। नेहा ने 14 फरवरी से एम्स में सेवाएं शुरू कर दी हैं। नेहा पठानिया ने आल इंडिया मेडिकल साइंसेज नर्सिंग अफसर चयन परीक्षा अगस्त 2023 में प्रदेश भर में सातवां रैंक हासिल किया था। महिंद्र सिंह पठानिया की पुत्री नेहा के अनुसार उसने नर्सिंग अफसर के अपने सपने को साकार करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की और बिना किसी कोचिंग लिए घर पर ही तैयारी कर मुकाम हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें