फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेसः शांता

Tue, 25 Mar 2014 09:40 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में मंडल भाजपा के जिलास्तरीय अभिनंदन समारोह में शांता कुमार ने कहा कि देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण देश खोखला हो चुका है। आज कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला है।

समारोह के दौरान हलके से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़े अरुण मेहरा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए।

शांता कुमार ने अरुण मेहरा को पार्टी चिह्न का पटका पहनाकर उन्हें भाजपा में विधिवत रूप से शामिल किया। इस दौरान अरुण मेहरा के साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन रोशन लाल, ब्रह्मानंद, गगन गुप्ता, रवि डोगरा, विवेक सोनी तथा बलोल पंचायत से कई लोग भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन


शांता ने कहा कि आज पूरा देश बदलाव के लिए भाजपा की तरफ देख रहा है।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के सशक्त उम्मीदवार हैं।

कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में रेलवे का विस्तारीकरण और पर्यटन विकास के अलावा धर्मशाला में उच्च न्यायालय का बेंच स्थापित करना आदि उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें