फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंडिया गठबंधन के समर्थन में एसएफआई ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एसएफआई की राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को खुला समर्थन देने के एलान के बाद एचपीयू में समर्थन रैली निकाली गई। एसएफआई की विवि इकाई के सचिव सन्नी सिक्टा और सह सचिव संतोष की अगुवाई में आयोजित इस रैली में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। एसएफआई नेताओं ने कहा कि केंद्र में दस सालों तक सत्तासीन रही भाजपा की सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली पर हमले हुए, बजट में कटौती की गई, शिक्षा का निजीकरण किया गया। बिना चर्चा के राष्ट्रीय शिक्षा नीति को थोपने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि एसएफआई चुनाव में खुले तौर पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें