फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में एनटीए के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी खामियों के खिलाफ एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगठन ने एनटीए को समाप्त कर पारदर्शी और जवाबदेह राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था बनाने की मांग उठाई। एसएफआई ने कहा कि जून में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षाएं दोबारा कराने का फैसला प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टंकण, अनुवाद और भाषा संबंधी त्रुटियों के कारण लिया गया है। संगठन ने इसे संस्थागत विफलता बताते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की। इकाई सचिव मुकेश राणा और अध्यक्ष आशीष ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें