फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्घि के खिलाफ चक्का जाम की तैयारी

Thu, 09 Oct 2014 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई की जिला शिमला इकाई के अध्यक्ष प्रेम कायथ और सचिव चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र एकता मंच के आंदोलन की अगली कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश भर में जिला स्तरीय विरोध रैलियां और प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसएफआई और एबीवीपी के इस छात्र एकता मंच में आम छात्र मिलकर विवि प्रशासन तथा सरकार के इस छात्र विरोधी फैसले का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन की अगली कड़ी में 14 अक्तूबर को प्रदेश भर में चक्का जाम होगा।

17 अक्तूबर को प्रदेश भर में आम छात्र जेल भरो आंदोलन करेगा। इसके बावजूद यदि फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस न लिया तो आने वाले समय में विवि प्रशासनिक अधिकारियों और कॉलेजों में प्राचार्यों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


चंद्रकांत ने कहा कि प्रदेश भर में रूसा के प्रथम और तृतीय सत्र के फार्म भरने में छात्रों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। बैंक में छात्रों का आनलाइन ब्योरा न पहुंचने से छात्र फीस नहीं भर पा रहे हैं। विवि प्रशासन से आनलाइन किए सिस्टम को दुरुस्त किए जाने और छात्रों की इस समस्या का तुरंत हल निकाले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें