शिमला। यूको आरसेटी शिमला की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 7 अप्रैल से 7 मई तक टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मशोबरा स्थित यूको आरसेटी सेंटर में चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 महिला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रतिभागी महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी बीपीएल, मनरेगा, अनुसूचित जाति, स्वयं सहायता समूह सदस्य में से किसी एक श्रेणी से संबंधित होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी 70184-43399, 78077-85885 फोन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। संवाद