फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में नहाने गए सात साल के बालक की डूबने से मौत

Sat, 08 Jun 2019 05:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंबा जिले के भटियात उपमंडल की तुरकड़ा पंचायत स्थित कलम खड्ड में शनिवार को सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बेसुध बालक को लेकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचे।

विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक की पहचान विश्व पुत्र अर्जुन गांव कुलेरा तहसील भटियात, चंबा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

जानकारी के अनुसार विश्व एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। वह शनिवार को छुट्टी के चलते अपने ताया के घर गया था। ताया के घर से करीब पचास मीटर दूरी पर कलम खड्ड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। उन्हें खड्ड में नहाता देखकर विश्व भी कपड़े उतारकर नहाने चला गया। इस बीच गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान अन्य बच्चों ने शोर मचाया।

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से विश्व को पानी से निकाला गया और बेसुध हालत में सिविल अस्पताल चुवाड़ी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने बताया कि खड्ड में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें