छात्र ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को वह एचआरटीसी बस में शाहपुर से बैठा। बस की पिछली सीट पर सात संदिग्ध लोग बैठे हुए थे। वह भी उनके साथ बैठ गया और अपने काम से गगल में उतर गया।
इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर उसके दोस्त ने एक मेसेज भेजा। इसमें दिल्ली में 7 आतंकवादियों के ग्रुप की एंट्री को लेकर एक ऑडियो और फोटो था। छात्र का दावा है कि बस में बैठे सात संदिग्धों में से एक का चेहरा
व्हाट्सएप पर भेजे फोटो से हूबहू मिलता था। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि छात्र के बयानों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।