शिमला। नगर परिषद ठियोग और नगर पंचायत सुन्नी के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से शनिवार को सात मतदान केंद्रों के लिए सात मतदान दल भजे हैं। इसमें तीन रिजर्व दल और 14 पुलिस कर्मी शामिल हैं। हर दल के साथ एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी शामिल हैं। इन्हें चुनाव संपन्न करने की जिम्मेदारी सौंपी है। निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी प्रकार सुन्नी नगर पंचायत के लिए भी अधिकारी तैनात किए हैं। संवाद