फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भूस्खलन की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सात घायल

Sat, 20 Jul 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
भागसूनाग में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में वाटरफाल के रास्ते पर अचानक भूस्खलन होने से ऊना जिले से घूमने आए दो परिवार चपेट में आ गए। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में दो महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। घायल आठ माह की बच्ची लवदीप ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों में एक युवक जगदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। एसडीएम धर्मशाला डॉ. हरीश गज्जू ने हादसे की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को भागसूनाग घूमने के लिए जिला ऊना से दो परिवारों के लोग आए थे। ये लोग भागसूनाग वाटरफाल के रास्ते में बैठे थे कि अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और पत्थर गिरने शुरू हो गए। पहाड़ी से मलबा परिवार के सदस्यों पर आ गिरा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये पर्यटक हुए घायल 

भागसूनाग में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाएं, दो पुरुष और चार बच्चे घायल हो गए। घायल पर्यटकों को पहले उपचार के लिए जोनल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन टांडा पहुंचते ही आठ माह की बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

घायल पर्यटकों में ऊना के गांव इसपुर तहसील हरोली निवासी जगपाल (30) और उनकी पत्नी ऊषा देवी (29), इनके तीन बच्चे प्रीतम (7), वंशिका (6) और अरनव (3) शामिल हैं। इसके अलावा अच्छर सिंह (29) और उनकी पत्नी सुनीता देवी (24) शामिल हैं, जबकि इनकी बेटी लवदीप की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें