फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी 7 लापता इंजीनियरिंग छात्रों का नहीं लगा सुराग

Sun, 13 Mar 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)

सार

  • लापता छात्रों में तीन हिमाचल, दो अंबाला, एक यूपी और एक गुरदासपुर निवासी
  • मौहल निवासी गाइड का भी नहीं चल पाया है पता, खराब मौसम से बढ़ी दिक्कत
  • 48 घंटे बाद भी संपर्क नहीं, 100 नंबर पर फोन कर दी थी रास्ता भूलने की सूचना
विज्ञापन
प्रशासन की मांग पर सरकार ने हैलीकॉप्टर दिया है लेकिन खराब मौसम के चलते कोई उड़ान नहीं हो सकी। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रखणी ट्रैकिंग रूट में फंसे इंजीनियरिंग के छात्रों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इनसे करीब 48 घंटे पहले एक बार बात हुई थी। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया। शुक्रवार शाम को छात्रों के पैरों के निशान जरूर मिले थे, लेकिन ताजा बर्फबारी के बाद अब ये भी गायब हो गए हैं। घनी धुंध और खराब मौसम के बीच युवकों की तलाश करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


चंद्रखणी में बर्फ के बीच रास्ता भटके इन छात्रों की पहचान हो गई है। इनमें तीन हिमाचल, दो अंबाला, एक यूपी और एक गुरदासपुर का रहने वाला है। इनके साथ एक गाइड भी लापता है। प्रशासन की मांग पर सरकार ने युवकों की तलाश के लिए हैलीकॉप्टर भेज दिया है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं भर पाया। ये सभी पंजाब के संगरूर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं।

इनका संपर्क कुल्लू जिले के मौहल निवासी भरत से एक वेबसाइट के माध्यम से हुआ। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन को बिना कुछ बताए कुल्लू आ गए। आठ मार्च को ट्रैकिंग पर निकले थे। रास्ता भटकने के बाद उन्होंने 11 मार्च को सुबह 100 नंबर पर फोन किया था। खराब मौसम और ताजा बर्फबारी के बीच सर्च ऑपरेशन चलाने में में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रखणी में रास्ता भटक गए हैं ये युवक

लापता युवक पंजाब के संगरूर स्थित लोंगोवाल इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं। - फोटो : डेमो पिक
एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि युवकों की पहचान अनिल निवासी हमीरपुर, हितेंद्र शर्मा निवासी शिमला, चेतन अंबाला सिटी, सौरभ शर्मा अंबाला सिटी, अक्षय कुमार चंबा, रोहित कुमार नितकार जिला बाघपत यूपी और अंकुर गुरदासपुर के रहने वाले हैं। सभी छात्र लोंगोवाल इंजीनियरिंग कॉलेज के हैं। इनके साथ मौहल (कुल्लू) के गाइड भरत भी लापता हैं।

उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान ने बताया कि छात्रों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। शनिवार को एक और टीम मौके पर भेजी गई है। सरकार ने हैलीकॉप्टर दे दिया है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं हो पाई।

लोंगोवाल इंजीनियरिंग कॉलेज के डा. पी कुमार ने बताया कि सभी छात्र हमारे कॉलेज के हैं। उन्होंने इंटरनेट से कुल्लू में किसी से संपर्क साधा था। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन को जानकारी दिए बगैर चले गए हैं। यहां तक कि हॉस्टल से जाते वक्त छात्रों ने वार्डन को भी जानकारी नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें