फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलों में रक्तदान शिविर लगाएगा सेवादल : अनुराग शर्मा

Mon, 29 Oct 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस जिलों में रक्तदान शिविर लगाएगा। सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सेवादल रक्तदान कर देश के लोगों का जीवन बचाने और उनमें आत्मविश्वास और सौहार्द की भावना पैदा करने का प्रयत्न कर रहा है।कांग्रेस सेवादल 31 अक्तूबर की सुबह 9 बजे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी एवं पंजाब विधानसभा के सदस्य गुरकीरत सिंह कोटली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस सेवादल के प्रभारी राम विलास रावत को शिमला में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें