फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी चिकित्सक की सेवाओं पर रोक : डॉ. शांडिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आईजीएमसी में डॉक्टर के मरीज को पीटे जाने की घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य सचिव, आईजीएमसी प्राचार्य और आईजीएमसी के एमएस को तलब कर घटना की पूरी जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी चिकित्सक की सेवाओं पर रोक लगा दी है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, पुलिस जांच कर रही है। विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है जो डॉक्टर ने अशोभनीय आचरण किया है, इस मामले की जांच पूरी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने को डीआईजी और पुलिस अधीक्षक को कहेंगे। अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें