फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू में सर्वर डाउन, मरीज हुए परेशान, लगी लंबी लाइनें

Tue, 19 Jan 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मंगलवार सुबह सर्वर डाउन होने के कारण उपचार के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों की पर्ची नहीं बन पाई। पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। सर्वर डाउन होने के कारण मरीजों को करीब पौने घंटे तक लाइन में खड़े होना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल में करीब पौने घंटे बाद सर्वर ने सुचारु रूप से कार्य करना शुरू किया। लेकिन तब तक अस्पताल में पर्ची काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ चुकी थी। राजधानी में पीलिया के प्रकोप के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल आए लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे यहां पहुंच गए हैं लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण पर्ची नहीं बन पा रही है।

सर्वर के चलने के बाद लोगों में पर्ची बनाने के लिए होड़ सी मच गई। लक्कड़ बाजार से अस्पताल इलाज के लिए पहुंची पुष्पा ने बताया कि उनके कान में कई दिनों से दर्द है और डाक्टर को दिखाने आई हैं। पर्ची नहीं बनने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। किन्नौर से आई प्रेमा देवी ने बताया कि आधे घंटे से ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक पर्ची नहीं बन पाई है। अगर ऐसा ही रहा तो ओपीडी में कब चेकअप होंगे।
विज्ञापन


'सर्वर डाउन होने के कारण कुछ देर के लिए परेशानी जरूर आई थी, लेकिन कुछ समय बाद सर्वर ने काम करना शुरू कर दिया था। अस्पताल की ओपीडी में डाक्टर मरीजों के उपचार के लिए ओवरटाइम भी कर रहे हैं।'-डा. रंजना राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें