फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चलाते समय खे में मिला मोर्टार शेल, सेना बुलाई

Tue, 18 Jun 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
विज्ञापन
खेत में मिला विस्फोटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जसूर की खन्नी पंचायत में एक खेत में मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। खन्नी के पंचायत प्रधान सरदारी लाल ने बताया कि किसान अशोक पठानिया खेत में ट्रैक्टर से खेत में हल चला रहा था कि एक जगह पर कोई नुकीली चीज में हल फंस गया।

विज्ञापन


जब खुदाई की तो खेत से मोर्टार शेल निकला। पंचायत ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार शेल को अपने कब्जे में ले लिया है। एसएचओ नूरपुर ओंकार सिंह चौहान की अगुवाई में टीम ने मोर्टार शेल को कब्जे में लिया है।

मोर्टार शेल काफी पुराना और जंग लगा हुआ है। पुलिस के अनुसार मोर्टार शेल खराब नहीं था। यह फट भी सकता था। ऐसे में हल चलाने वाला किसान बाल-बाल बच गया है। अगर मोर्टार शेल फट जाता तो जानी नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन


एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि मोर्टार शेल किस देश का बना है, कब बना था, इन सभी पहलुओं की जांच के लिए सेना की टीम को बुलाया गया है। आर्मी की टीम मोर्टार शेल को डिफ्यूज करने के साथ इसकी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें