फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वरिष्ठ अधिशासी अभियंता उमेश शर्मा सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बिजली बोर्ड में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ईं. उमेश कुमार शर्मा 25 साल की सेवा के बाद एरिया लोड डिस्पैच सेंटर शिमला से सेवानिवृत्त हो गए। मूल रूप से जिला हमीरपुर के गांव मांजरा (पंचायत बैहरड़) के रहने वाले उमेश ने अपने कार्यकाल के दौरान कुमारसैन, पालमपुर, देहरा, हमीरपुर और नादौन में भी सेवाएं दीं। इनकी सेवानिवृत्ति पर स्टाफ ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उनके परिजन भी साथ रहे। सह कर्मियों ने उमेश शर्मा की सेवाओं को सराहा तथा इनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसई इंजीनियर राजीव वर्मा, पावर कंट्रोलर कम सीनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अंग्रेज सिंह, सीनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद धीमान, अनिल, अंबिका शर्मा, सहायक अभियंता जीवन लाल और नीरू शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें