फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए जिला टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
5 से 8 अगस्त तक हमीरपुर के नादौन में होगी अंडर-19 और ओपन वर्ग की प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 5 से 8 अगस्त तक हमीरपुर के नादौन में होने वाली अंडर-19 एवं सीनियर राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने अपनी टीम घोषित कर दी है।
टीम महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों में भाग लेगी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सुमित धौटा ने बताया कि प्रतियोगिता में शिमला की ओर से अंडर-19 और सीनियर वर्ग में 17 सदस्यीय दल भाग लेगा। इसमें 8 बालक, 7 बालिकाएं और 2 अधिकारी शामिल हैं। टीम के साथ सनी पपटा को कोच और सचिन को मैनेजर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में विश्वजीत सिंह, प्रयांश भारद्वाज, वीर विक्रम सिंह पंता और विराट सिंगला शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं बालिका वर्ग में प्रज्ञा वर्मा, यक्षिता समरा, ईवा जोगटा और आशिता ठाकुर को टीम में स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में पुरुष एकल के लिए पार्थिव, समाक्षी धलाटा, श्राविक गंगटा और प्रयांश भारद्वाज का चयन किया गया है, जबकि महिला एकल में प्रज्ञा वर्मा, यक्षिता समरा, ईवा जोगटा और पाखी को टीम में जगह मिली है। विभिन्न युगल स्पर्धाओं के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सचिव सुमित धौटा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि शिमला के खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। गौरतलब है कि हमीरपुर के नादौन में 5 से 8 अगस्त तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी 12 जिलों की टीमें भाग लेंगी। स्कूल में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें