फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी प्रशासन और मजदूरों के बीच चार घंटे चली बैठक रही बेनतीजा

Tue, 03 Oct 2023 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

आईजीएमसी के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार सुबह सीटू के बैनर तले आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11:45 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को उठाया।
विज्ञापन
सीटू के बैनर तले आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन शिमला (संबंधित सीटू) की आईजीएमसी प्रशासन के साथ मंगलवार को बैठक भी हुई। इस वार्ता के दौरान हंगामा भी हुआ। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा तथा काम पर नहीं रखा जा रहा। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कंपनी जल्द उन्हें काम पर रखें। कमेटी हाल में घंटों चली यह बैठक बेनतीजा रही।

विज्ञापन


आईजीएमसी में दोपहर सवा 12 बजे के करीब यह वार्ता शुरू हुई। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि कंपनी का तानाशाही रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को राज्यपाल से उनके बेहतरीन कार्य को लेकर प्रशस्ति पत्र मिले हैं। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि अभी तक मालूम नहीं कि कंपनी ने किसे काम पर रखा है। इसकी लिस्ट प्रशासन के पास नहीं है। अब अस्पताल प्रशासन ने कंपनी से सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें